सवाई माधोपुर

कलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं

कलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं सुबह से ही सज धजकर तैयार नजर आईश्रीमद्भागवत शुरू

less than 1 minute read
कलशयात्रा में उमड़ी महिलाएं

बामनवास. डूंगरवाड़ा में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ से पहले निकाली गई कलशयात्रा में महिलाएं माथे पर कलश लिए शामिल हुई। डूंगरवाड़ा सहित आसपास के गांवों की महिलाएं कलशयात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही सज धजकर तैयार नजर आई। मंगल गान गाती ये महिलाएं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी तो माहौल धर्ममय हो गया।

आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता प्यारेलाल मीणा ने बताया कि इससे पहले पुस्तक पूजन के साथ कलशयात्रा मंदिर से रवाना होकर विभिन्न रास्तों से होती हुई आयोजन स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह पोथी पर भेंट एवं पूजा सामग्री चढ़ाई गई। डूंगरवाड़ा सहित आसपास के गांवों के पंच-पटेल भी कलशयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रवचन करते हुए अशोकाचार्य ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य सुनाया। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण देते हुए श्रद्धालुओं को अवगत कराया कि किस तरह केवल भागवत के श्रवण मात्र से ही लोग संसार रूपी इस वैतरिणी से पार पा गए। वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता है।

धर्म के प्रति विमुख हो रहे लोगों को केवल यही ग्रंथ सद्मार्ग दिखाने का कार्य करता है। इस दौरान संगीतमयी भजनों की प्रस्तुतियों पर महिला नृत्य करने से भी नहीं चूकी। कथा प्रवचन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह की पारी में दोपहर एक बजे तक एवं दोपहर बाद दो से चार बजे तक चलेगा।

भागवत आज से
बामनवास. चांदनहोली में श्रीमद्भागवत एवं लोकगीत कार्यक्रम गुरुवार से शुरू होगा। कथारम्भ से पहले कलशयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पुष्प मुरारी बापू प्रवचन करेंगे।

लखनलाल भगत ने बताया कि कथा का समापन 23 मई को होगा। 24 मई को लोकगीत कार्यक्रम होगा। जिसमें राज्यसभा सदस्य डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एवं विधायक कुंजीलाल मीना मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Published on:
17 May 2018 01:36 pm
Also Read
View All