सवाई माधोपुर

महिलाओं ने सीखे खेलों के गुर

गंगापुरसिटी . नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा के नेतृत्व में होने जा रहे महिला खेल महोत्सव की सफलता के लिए नगरपरिषद की ओर से आयोजित किए जा रहे पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हायर सैकंडरी स्कूल ग्राउंड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीलाल मीणा ने फीता काटकर किया।
2 min read
महिलाओं ने सीखे खेलों के गुर
महिलाओं ने सीखे खेलों के गुर

गंगापुरसिटी . नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा के नेतृत्व में होने जा रहे महिला खेल महोत्सव की सफलता के लिए नगरपरिषद की ओर से आयोजित किए जा रहे पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हायर सैकंडरी स्कूल ग्राउंड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीलाल मीणा ने फीता काटकर किया।


शिविर में महिला प्रतिभागियों को कबड्डी, खोखो, बैडमिंटन, क्रिकेट एवं रस्साकसी आदि खेलों के लिए दक्ष प्रशिक्षक शफी मोहम्मद, भगतसिंह जाट एवं राकेश उपाध्याय ने पूर्व प्रशिक्षण देते हुए खेलों के गुर सिखाए। महिलाओं ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण में भाग लिया। विभिन्न क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम ने फील्ड में प्रेक्टिस की।

स्थानीय विभिन्न महिला संगठनों की खेल टीम पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। इस अवसर पर पार्षदों में अंजू हेमनानी, ज्योति दीक्षित, रेणू आर्य, नीरज दीक्षित आदि मौजूद रहीं। खेल मैदान पर लगभग डेढ़ सौ महिला प्रतिभागियों और महिलाओं संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर ही खोले गए रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर प्रतिभागियों ने रजिस्टे्रशन कराए।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। इच्छुक महिला खिलाड़ी नियत तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन नगरपरिषद में राजेश्वरी सैनी के पास करा सकती हैं। सभापति संगीता बोहरा ने सभी महिलाओं से इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

Updated on:
14 Feb 2020 08:36 pm
Published on:
14 Feb 2020 08:36 pm
Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें