सवाई माधोपुर

मानवता के बिना व्यर्थ है शृंगार, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 5:14 PM IST
sawaimadhopur
सवाईमाधोपुरआलनुपर के चमत्कारजी मंदिर में राजा अश्वसेन का सजाया गया दरबार।

सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में चातुर्मास कर रहे सुकुमालनंदी ने शनिवार को श्रावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यर्थ है पुरूषार्थ यदि मन में लगन नहीं हो, व्यर्थ है भगवान की पूजा-भक्ति यदि श्रद्धा नहीं हो, व्यर्थ है मस्तक झुकाना यदि विश्वास नहीं हो, व्यर्थ है श्रृंगार यदि मानवता नहीं हो, व्यर्थ है कोई भी कार्य करना जिसका कोई उद्देश्य न हो और व्यर्थ है प्रवचन सुनना यदि अमल में नहीं लाया जाए। धर्म सभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी एवं ऐलक सुलोकनंदी भी विराजमान थे। वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर बड़ा नयागांव (बूंदी) की नीलू जैन व सवाईमाधोपुर की मोनिका जैन द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।


नाटक मंचन ने मोहा मन
इससे पूर्व शुक्रवार को राजा अश्वसेन का दरबार लगाया गया। जिसे बनारस नगरी की तरह सजाया गया। इस दौरान भगवान पाŸवनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक का बखूबी मंचन किया गया।


सम्मान समारोह आज
श्रीमाल जैन जागृति संस्था के तत्वावधान में रविवार को आलनपुर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में समाज की मेधावी प्रतिभाओं एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह दोपहर 2 बजे होगा। प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जितेन्द्र जैन सहायक कोषाधिकारी सवाईमाधोपुर होंगे। वहीं सुरेश जैन प्रारम्भिक जिला अधिकारी जयपुर, श्रीमाल जैन जागृति संस्था जयपुर के अध्यक्ष अजय कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष नवलकिशोर जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।


रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
सवाईमाधोपुर. ठठेरा समाज के तत्वावधान में शनिवार को मुरली मनोहर भगवान की रथयात्रा निकाली गई। आयोजन से जुड़े महावीर ठठेरा ने बताया कि यात्रा मंदिर से शुरू होकर पुलिस चौकी, लोहा बाजार, खण्डार रोड, सिनेमा गली आदि विभिन्न मार्गों से होकर पुन: मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।


डिग्गी कल्याण पदयात्रा रवाना :
शहर स्थित हरसहाय कटले से शनिवार को डिग्गी कल्याण की पदयात्रा रवाना हुई। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि यात्रा आवासन मण्डल, खैरदा आदि मार्गों से होकर 21 अगस्त को डिग्गी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर नाचते नजर आए।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल