
नई दिल्ली। ब्लैकहोल (black hole) को लेकर वैज्ञानिक कई चौंकाने वाले खुलासे करते रहे हैं। इस सिलसिले में एक नई बात सामने आई है। शोधकर्ताओं का दावा है कि जल्द ही तारों की चमक खत्म हो जाएगी और पूरी आकाशगंगा (galaxy) अंधेरे के गर्त में खो जाएगा। क्योंकि ब्लैकहोल का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने के अनुसार एक नया ब्लैकहोल मिला है, जो ब्रह्मांड (universe) में एक विशालकाय खगोल पिंड है। यह इतना विशाल है कि ये दूसरे खगोल पिंड को निगलने की क्षमता रखता है। ब्लैकहोल से निकल रही ऊर्जा का ज़्यादातर हिस्सा पराबैंगनी किरणों से निकलने वाला है। साथ ही साथ इसमें एक्स-रे किरणें भी मौजूद रहती हैं।
वैज्ञानिकों ने चिंता जताई कि अगर ये ब्लैकहोल पृथ्वी के पास आकाशगंगा के नज़दीक आ जाए तो धरती पर मौजूद जीवन खत्म हो जाएगा। इससे निकले वाली जहरीले गैस जीवन को तबाह कर सकती है। इस सिलसिले में पिछले 120 साल से भी ज़्यादा समय पहले से हो रहे रिसर्च के मुताबिक ब्लैकहोल का आकार हर 10 साल में 1 प्रतिशत के हिसाब से बड़ा होता है। मगर नए ब्लैकहोल की क्षमता इससे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। जिससे तारों की चमक खत्म हो सकती है। ये आकार में इतना बड़ा हो सकता है कि इसमें पूरी आकाशगंगा (galaxy) समा सकती है।