विज्ञान और टेक्नोलॉजी

खरीदारी करने के बाद कोल्ड ड्रिंक की तरह पी ले शॉपिंग बैग

पॉलीबैग का किया जाता है सही उपयोग लेथीन बैग का इस्तेमाल करने के बाद पी सकते हैं केविन कुमाला ने बनाई कोल्ड ड्रिंक की तरह पी सकते हैं
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 5:59 PM IST
polybag
खरीदारी करने के बाद कोल्ड ड्रिंक की तरह पी ले शॉपिंग बेग

नई दिल्ली : दुकान हो या मॉल अक्सर हम छोटी से छोटी चीजों को खरीदने के लिए मार्केट जाते हैं और उस सामान को प्लास्टिक के बैग में डाल दिया जाता है। लेकिन उसके बाद घर में आकर पोलेथिन को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता है कि हम जिस प्लास्टिक के पोलेथीन की बात कर रहे हैं, उसी पोलेथीन बैग को हम पी भी सकते हैं।

इंडोनेशिया की एक कंपनी ने एेसे शॉपिंग बेग बनाएं हैं, जिन्हें आपको फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इसको इस्तेमाल करने के बाद आप इन्हें पानी में घोल कर पी सकते हैं। हालांकि एक प्लास्टिक बैग को औसतन 25 मिनट के लिए ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन इसी बैग को बायोडिग्रेड होने में 100 से 500 साल तक लग जाते हैं। इंडोनेशिया की एक कंपनी ने पानी में घुलने वाले बैग को तैयार किया है। इस शॉपिंग बैग को कसावा की जड़ से बनाया गया है।

केविन कुमाला अवनी संस्थान के संस्थापक ने बताया कि प्राकृतिक सामान से बने इस शॉपिंग बैग को हर तरह के टेस्ट से पास किया गया है। आपको बता दें कि इस बैग को फाड़ कर गुनगुने पानी में घोल कर पीने से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह आसानी से पेट में घुलने वाले तरल पदार्थ के साथ आसानी मिल जाता है। और नॉर्मल पानी की तरह काम करता है।

इतना ही नहीं इस कंपनी ने प्राकृतिक सामान से जुड़ी ओर भी कई चीजें तैयार की हैं। जो प्लास्टिक के कूड़े की समस्या को दूर सकता है। जैसे गिलास,स्ट्रो आदि। साथ ही इस बेग को पानी में घोल कर पौधों में डाल भी सकते हैं। जो दूसरे सादे पानी की तरह काम करता है। जिससे जड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

Updated on:
2 Apr 2019, 5:59 PM IST
Published on: