विज्ञान और टेक्नोलॉजी

पृथ्वी ही नहीं मंगल ग्रह पर भी आते है भूकंप के झटके, वैज्ञानिक भी जानकर हैरान…

नासा की ओर प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर ने दर्ज किए भूकंप के झटके धरती के साथ ही मंगल ग्रह भी भूकंप से नहीं बच पाया वैज्ञानिक मंगल ग्रह से मिले डेटा की कर रहें हैं जांच
2 min read
Apr 26, 2019
space
पृथ्वी ही नहीं मंगल ग्रह पर भी आते है भूकंप के झटके, वैज्ञानिक भी जानकर हैरान...

नई दिल्ली।अमरीका (amrica ) में स्थित नासा ( nasa ) की ओर से छोड़े गए रोबोटिक ( robotic ) लैंडर ने पहली बार मंगल ग्रह ( mars ) पर भूकंप के झटकों के होने का पता लगया हैं। लैंडर के भूकंपमापी यंत्र ‘साइस्मिक एक्सपेरिमेंट फॉर इंटीरियर स्ट्रक्चर’ (एसईआईएस) ने 6 अप्रैल को "इनसाइट "के माध्यम से भकंप के संकेतों का पता लगाया है। बता दें कि ‘इनसाइट’ का मंगल ग्रह पर एक सौ अठाईस वां दिन था।

अंतरिक्ष एजेंसी ( space agency ) ने अपने बयान में कहा कि ग्रह के अंदरूनी हिस्सों से भूकंप ( Earthquake ) के संकेत मिले हैं। पहले कभी भी इन भकंपीय संकेतों को दर्ज नहीं किया गया है।

दरअसल, ऊपरी सतह पर वायु के कारकों की वजह से भूकंप के होने का पता लग पाया था। लेकिन सही वजहों और तथ्यों का पता नहीं लग पाया । जिसके कारण वैज्ञानिक ( scientist ) अब भी डेटा (data ) की जांच करने में लगे हुए हैं।

अमरीका में नासा की ‘जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी’ में ‘इनसाइट प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर’ ब्रूस बैनर्डट ने कहा, ‘इनसाइट से मिली पहली जानकारियां नासा के अपोलो मिशन से शुरू हुए विज्ञान को आगे बढ़ाती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटनाक्रम ने आधिकारिक रूप से एक नया क्षेत्र खोल दिया है। वह है मंगल पर भूकंप विज्ञान (science )।’

Updated on:
26 Apr 2019 12:30 pm
Published on:
26 Apr 2019 12:30 pm