
नई दिल्ली। वैज्ञानिक (scientists) हर रोज कोई न कोई नया शोध करते रहते हैं। खोजकर्ताओं की इस लिस्ट में एलन मस्क (Elon Musk) एक बड़ा नाम है। हाल ही में उन्होंने अंतरिक्ष में गांजा (Cannabis) भेजने की घोषणा की है। यह काम मार्च साल 2020 से शुरू होगा। इसमें एक स्पेस कैप्सूल (space capsul) का इस्तेमाल किया जाएगा।
टेक्नॉलोजी की दुनिया में बड़ा बदलाव करने वाले मस्क एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी Spacex को नासा से कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं। इसलिए एलन मस्क ने स्पेस में गांजा भेजने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक एक स्पेस कैप्सूल भेजा जाएगा। इसका नाम ड्रैगन है। यह स्पेस (space) में गांजे की डिलीवरी करेगा। कैप्सूल के जरिए गांजे के अलावा अन्य 480 किस्म के पौधों के सेल्स भी भेजे जाएंगे। इस पर रिसर्च के लिए कोलोराडो यूनिवर्सिटी साथ देगी।
बताया जाता है कि अंतरिक्ष में गांजा एवं अन्य पौधों को भेजने का मकसद पौधों के सेल्स पर जीरो ग्रैविटी में होने वाले असर को देखना है। इसके अलावा कॉस्मिक रेंज पर ये किस तरह से रिएक्ट करते हैं इस बात पर भी रिसर्च की जाएगी। मालूम हो कि एलन मस्क का कुछ दिनों पहले गांजा फूकते हुए एक विडियो सामने आया था। इसमें वो लाइव शो में गांजा पी रहे थे। एलन के मुताबिक पौधों के सेल्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रखा जाएगा। यह रिसर्च 30 दिनों तक चलेगी। सेल्स को एक तय हीट में रखा जाएगा। यहां यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स उन पौधों के सेल्स में हो रहे बदलावों पर नजर रखेंगे। फिर इन पौधों के सेल्स को धरती में लाकर दोबारा जांच की जाएगी।