1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज फोटो खींचने और घूमने की नौकरी के लिए मिलेंगे 22 लाख रुपए महीना, यहां निकली है वैकेंसी

High Salary Package : ऑस्ट्रेलिया के करोड़पति शख्स ने निकाली पर्सनल असिस्टेंड की नौकरी मैथ्यू लैप्री है शख्स का नाम, नौकरी पर रखने वाले को दी जाएगी सारी सुविधाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 20 Dec 2019, 12:22 PM IST

High Salary Package

High Salary Package

नई दिल्ली। अगर कोई आपसे कहे कि आपको सालभर घूमने और फोटो खींचने (photography) के लिए 22 लाख रुपए महीना की सैलरी (high package salary) मिलेगी तो शायद आप पहली बार में यकीन नहीं कर पाएंगे। मगर ये ससच है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक करोड़पति इंसान ने ऐसी वैकेंसी निकाली है। जिसमें व्यक्ति को इतनी बड़ी रकम बतौर सैलरी दी जाएगी।

पांच नाती-पोते की दादी बनीं मॉडल, कर रहीं Lingerie के ऐड

ऑस्ट्रेलिया (australia) के रहने वाले इस करोड़पति (millionaire) इंसान का नाम मैथ्यू लेप्री है। उन्होंने पर्सनल असिस्टेंट के लिए एक जॉब निकाली है। इस जॉब में शख्स को उनके साथ पूरी दुनिया घूमने का मौका मिलेगा। Lepre पेशे से eCom Warrior Academy के फाउंडर हैं। उन्होंने यह बिजनेस अपने दम पर खड़ा किया है। इस जॉब (job) में हायर किए जाने वाले शख्स को बहुत सी तस्वीरें कैप्चर करनी होंगी और उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करना होगा।

इस जॉब में एक और फायदा है कि नौकरी करने वाले शख्स के घूमने पर होने वाला पूरा खर्चा भी कंपनी उठाएगी। Lepre के मुताबिक बीते कई वर्षों से वो अकेले ही बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें एक पर्सनल फोटोग्राफर की तलाश है। जिसके लिए उन्होंने यह जॉब निकाली। नौकरी करने वाले शख्स के लिए टाइमिंग की भी कोई दिक्कत नहीं है। नौकरी में खाने-पीने की भी सुविधा होगी। अभी तक लेप्री की तस्वीरें उनके दोस्त कैप्चर कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब