1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच नाती-पोते की दादी बनीं मॉडल, कर रहीं Lingerie के ऐड

Lingerie Model : 79 वर्षीय एक महिला ने कुछ कर दिखाने के मकसद से इस उम्र में की मॉडलिंग वो दूसरी महिलाओं को जीवन में सपनों को पूरा करने के लिए कर रही हैं प्रेरित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 20 Dec 2019, 11:26 AM IST

Lingerie Model

79 years old lady as Lingerie Model

नई दिल्ली। अगर कुछ करने की ठान ली हो तो उम्र इसकी राह में रोड़ा नहीं बन सकता है। ये बात 79 वर्षीय एक महिला पर बिल्कुल सटीक बैठता है। वो भले ही पांच नाती और पोते की दादी बन गईं हो मगर जज्बा उनमें अभी भी नौजवानों वाला है। तभी उम्र के इस पड़ाव में वह एक मॉडल बनकर सामने आई है और हैरानी की बात यह है कि वो एक lingerie ब्रांड के लिए मॉडलिंग (modeling) कर रही हैं।

तीन बच्चियों को कुएं में फेंक पिता ने लगाई फांसी, मासूमों को मारने से पहले खिलाई थी मिठाई

महिला का नाम Helena Schargel है। वह ब्राजील (Brazil) की रहने वाली हैं। पहले वो जॉब करती थी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद वो कुछ करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने रिटायर (Retirement) होने से पहले ही जॉब छोड़ दी और एक Lingerie model बन गईं। इस पेशे के जरिए वो महिलाओं को संदेश देती हैं कि वो चाहती हैं कि महिलाएं किसी भी काम को लेकर अपने मन में झिझक न रखें। वो जिन सपनों को पूरा करना चाहती हैं उन पर वो जरूर अमल करें।

Helena ने दो शादियां की हैं। उनके दो बच्चे हैं और पांच नाती-पोते हैं। वो कहती हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा आज तक नहीं हुआ है कि वो उम्रदराज हो गई हैं। उन्होंने बताया कि लाइफ में वो कभी भी जिम नहीं गई हैं। इसलिए ही वो इतनी फिट हैं। वो बस अपनी डाइट को रेगुलर फॉलो करती हैं।