1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बच्चियों को कुएं में फेंक पिता ने लगाई फांसी, मासूमों को मारने से प​हले खिलाई थी मिठाई

Suicide : गरीबी से परेशान होने की वजह से शख्स ने उठाया खौफनाक कदम लगातार चौथी बार घर में लड़की होने से चिंतित था शख्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 20 Dec 2019, 10:51 AM IST

well

a man throw his daghters in well

नई दिल्ली। गरीबी और आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने अपने साथ अपनी तीनों बच्चियों को मौंत की नींद सुला दिया। पिता ने बच्चियों को कुएं में फेंका। इसके बाद खुद आत्महत्या (suicide) कर ली। उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए पहले जहर पिया। मगर इसका ज्यादा असर न होने पर उसने फांसी (hanged) के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

इस देश में पड़ रही भयंकर गर्मी, कार में ही भूनने लगे मीट

मामला गुजरात के जूनागढ़ की है। बताया जाता है कि शख्स गरीबी (poverty) से पहले ही परेशान था। ऐसे में चौथी बेटी के जन्म लेने के कारण वह और ज्यादा परेशान हो गया। ऐसे में उसने अपनी तीन बच्चियों को कुएं में फेंक कर मार डाला और खुद भी आत्महत्या कर ली।

मृतक का नाम रसिक देवाभाई सोलंकी है। वह भेसाण तालुका के खंभालिया गांव का रहने वाला है। वह ग्राम रक्षा दल का जवान था। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से उसने अपनी तीन बेटियों रिया (9), अंजलि (7) और जल्पा (2) को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया था। वह तीनों को घुमाने के बहाने वहां ले गया था। जांच के मुताबिक पिता ने तीनों बच्चियों को मौत की नींद सुलाने से पहले उन्हें मिठाई और फल खिलाए थे।