विज्ञान और टेक्नोलॉजी

समुद्र के सीने दबा था 1200 साल पुराना मंदिर, नावों में लदा मिला करोड़ों का खज़ाना

Egypt: इजिप्ट में समुद्र के अंदर दबा था 1200 साल पुराना मंदिर यूरोप और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने मिलकर खोजा खज़ाना
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 11:39 AM IST
science

नई दिल्ली।इजिप्ट ( Egypt ) के शहर हेराक्लिओन ( Heracleion ) में समुद्र के अंदर से करीब 1200 साल पुराना मंदिर मिला है जिसे देख हर कोई हैरान है। पुरातत्वविदों ( Archaeologists ) का कहना है कि समुद्र के अंदर से जो खजाना मिला है उनमें तांबे के सिक्के, पिलर्स और गहने मिले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस 1200 साल पुराने मंदिर की खोज यूरोप और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने मिलकर की है। मंदिर के मिले हिस्से को मुख्य मंदिर का हिस्सा बताया जा रहा है।

बता दें कि मंदिर को स्कैनिंग डिवाइस की मदद से खोजा गया है। पुरातत्वविदों के मुताबिक जो हिस्सा समुद्र से मिला है वो इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र माना जा रहा है। बिखर चुके इस मंदिर को ग्रीक मंदिर बताया जा रहा है। इस खजाने में मंदिर के बड़े-बड़े खंबों के साथ-साथ मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं जिन्हें तीसरी या चौथी शताब्दी का बताया जा रहा है। मंदिर के साथ ही खजाने से लदे हुई नाव भी मिली हैं, जिनमें करोड़ों के सोने के सिक्के मिले हैं।

पुरातत्वविदों की टीम के मुताबिक किसी समय हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर बुलाया जाता था। इस शहर को इजिप्ट के कारोबार का केंद्र माना जाता था। सुनामी आने की वजह से इलाका पूरी तरह बर्बाद हो गया था।

Published on: