विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आज रात आसमान में नजर आएगा दुनिया का सबसे बड़ा चांद, पृथ्वी के सबसे पास होगा यह ग्रह

बृहस्पति आज धरती के सबसे करीब होगा उसके चंद्रमा भी दिखेंगे आकाश में
2 min read
Jun 11, 2019
planet jupiter and its moon will appears today near earth
आज रात आसमान में नजर आएगा दुनिया का सबसे बड़ा चांद, पृथ्वी के सबसे पास आएगा यह ग्रह

नई दिल्ली। रात 8.41 मिनट पर सौरमंडल ( Solar System ) का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पतिधरती के सबसे करीब होगा। आज रात आसमान का नज़ारा रोज़ से अलग होगा। लोग बृहस्पति ( Jupiter ) और उसके चंद्रमाओं को पूरी रात देख पाएंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज बृहस्पति की दूरी आज पृथ्वी से 640.91 मिलियन किमी ही रहेगी। पिछली बार की तुलना में इस बार बृहस्पति धरती से और नज़दीक होगा।

पिछली बार इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 658 मिलियन किमी थी। बृहस्पति के पास आने वाली इस प्रक्रिया को अपोजिशन कहते हैं। बता दें बृहस्पति ग्रह के चार चंद्रमा हैं जिनका नाम मूनस आयो, यूरोपा, कैलिस्टो और गैनीमेड है अपोजिशन के इस मौके पर लोग इन चारों चंद्रमाओं को भी आराम से देख पाएंगे। आज के दिन पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह के चंद्रमा गैनीमेड को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। सन 1610 में गैलीलियो गैलिली ( Galileo Galilei ) ने बृहस्पति को पहली बार अपनी आंखों से देखा था। बता दें कि जब बृहस्पति गृह पृथ्वी के इतने करीब आता है तो उसपर एक लाल धब्बा भी दिखता है।

Published on:
11 Jun 2019 12:07 pm