विज्ञान और टेक्नोलॉजी

22 मई को उड़ान भरेगा रडार रीसैट-2बी, लॉन्चिंग इवेंट होगा लाइव

भारतीय अंतरिक्ष (इसरो) लॉन्च करेगा सैटेलाइट सुबर 5.27 मिनट पर भरेगा उड़ान लाइव देख सकेंगे श्री हरिकोटा में
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2019, 9:54 PM IST
moon
22 मई को उड़ान भरेगा रडार रीसैट-2बी, लॉन्चिंग इवेंट होगा लाइव

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 22 मई को श्री हरिकोटा से रडार इमेजिंग अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए पीएलएलबी-सीए को उपयोग में लाया जाएगा।

जिसके कारण भारत की सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगी। इस रडार इमेजिंग अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट को रीसैट-2बी उपग्रह का नाम दिया गया है।

इसरो के मुताबिक मौसम के अनुसार ही तय किया जाएगा कि पीएसएलवी रॉकेट को कब उड़ाया जाए। पीएसएलवी रॉकेट पहले लॉन्च पैड से आरआईएसएटी-2बी को लेकर सुबर 5.27 मिनट पर उड़ान भरेगा।

बता दें कि पहले की तरह इस बार भी इसरो ने ऐसे इंतजाम किए हैं कि लोग इसके लॉन्चिंग इवेंट को लाइव देख सकें। सतीष धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) गैलरी में इसके लिए विशेश व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन बुकिंग लॉन्च से पांच दिन पहले शुरु कर दी जाएगी।

Published on: