विज्ञान और टेक्नोलॉजी

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला पहला ‘बेबी प्लैनेट’, आकार में बृहस्पति से भी कई गुना बड़ा

आपने कभी ऐसे ग्रह को देखा है जो नवजात हो मतलब जो ग्रह बनने के शुरूआती चरण में हो।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 9:51 AM IST
baby planet
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला पहला 'बेबी प्लैनेट', आकर में बृहस्पति से भी कई गुना बड़ा

नई दिल्ली: हम सभी धरती पर रहते हैं और यही अपनी तरह का पहला ग्रह है जहां पर जीवन मौजूद है, धरती पर परिस्थितियां जीवों के अनुकूल होने की वजह से यहां लगातार जीवन पनप रहा है। धरती के अलावा भी हमारे सौर मंडल में बहुत से ग्रह है लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने की वजह से वहां पर जीवन मौजूद नहीं है। बता दें कि आपने टेलिस्कोप या फिर टीवी में कई सारे ग्रहों को देखा होगा लेकिन आपने कभी ऐसे ग्रह को देखा है जो नवजात हो मतलब जो ग्रह बनने के शुरूआती चरण में हो।

दरअसल हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की तस्वीरें निकाली हैं जो अभी बन रहा है। दरअसल यह एक नवजात ग्रह है जो किसी धूल भरे तपते गोले की तरह है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को पीडीएस70 नाम दिया है। बता दें कि यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 370 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इन तस्वीरों को यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के शक्तिशाली टेलिस्कोप से खींचा गया है।

जानकारी के मुताबिक़ इस ग्रह का तापमान लगभग 1000 डिग्री सेल्सियस है और यह बृहस्पति से भी आकार में कई गुना ज्यादा बड़ा है। जानकारी के मुताबिक़ इस ग्रह का वातावरण बादलों से घिरा हुआ है। वैज्ञानिक अभी इस ग्रह के बारे में और जानकारियां इकट्ठी कर रहे हैं जिनसे पता चल पाएगा कि आखिर इसकी उत्पत्ति कैसे हुई है और क्या इसपर भविष्य में जीवन की कोई संभावनाएं है या नहीं। बता दें कि इस नवजात ग्रह की खोज वैज्ञानिकों के लिए किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है।

Published on: