1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी से बढ़ रहा ‘एलियन हाउस’ का कांसेप्ट, जमीन पर रहते हुए हवा में उड़ता है ये घर

इस तरह के घरों को बनवाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये घर देखने में काफी आकर्षक लगते हैं साथ ही ये अंदर से भी काफी आलीशान होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 3 Jul 2018, 11:40 AM IST

alien house

तेजी से बढ़ रहा 'एलियन हाउस' का कांसेप्ट, जमीन पर रहते हुए हवा में उड़ता है ये घर

नई दिल्ली: जो लोग जमीन लेकर खुद अपनी पसंद का घर बनवाते हैं वो इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनका घर काफी बड़ा और आलीशान दिखाई दे, ऐसे घरों को बनवाने के लिए लोग अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे घर के बारे में सुना है जो देखने में किसी एलियन के शिप जैसा दिखता हो। चौंक गए ना आप, दरअसल में ये मजाक नहीं है बल्कि दुनिया में इस तरह के घरों को बनवाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये घर देखने में काफी आकर्षक लगते हैं साथ ही ये अंदर से भी काफी आलीशान होते हैं।

बता दें कि एलियन हाउस का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है और साल 1968 में इन्हें पहली बार बनवाया गया था तब ऐसे घरों का कोई वजूद नहीं हुआ करता था। उस दौरान लोगों को ये घर कुछ ख़ास नहीं पसंद आये थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है लोगों की रूचि भी इनमें बढ़ती जा रही है और अब तो आलम ये है कि लोग ऐसे घर बनवाने के लिए काफी पैसे खर्च कर देते हैं।

दरअसल फ्यूचरो नाम की एक कंपनी है जो ऐसे घरों का निर्माण कर रही है। ये घर देखने में किसी दूसरी दुनिया के प्राणी के यान की तरह ही दिखाई देते हैं। इन्हें किसी समतल जमीन में जमीन से कुछ ऊंचाई पर सेट किया जाता है जहां पर इन्हें देखने में ऐसा लगता है कि ये हवा में उड़ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि ये घर अंदर से काफी आलीशान हैं और इसके अंदर रहने का अपना अलग मजा है।

बता दें कि ऐसे घरों को बनवाने के लिए आपको तकरीबन 2 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते है। इन घरों में ऐसी व्यवस्था की जाती है कि अगर इन्हें बिजली ना मिले तो भी ये बिजली बना सकते हैं जिससे इसमें रहने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है।