विज्ञान और टेक्नोलॉजी

धरती से ऊपर अंतरिक्ष में बनेगा ये देश, दो लाख लोग ले चुके नागरिकता, क्या आप हैं तैयार

वजन में कुल 2.7 किलो और एक आकार में एक डिब्बे जैसा उपग्रह नवंबर 2017 से धरती के ऊपर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है।

3 min read
Aug 11, 2018
धरती से ऊपर अंतरिक्ष में बनेगा ये देश, दो लाख लोग ले चुके नागरिकता, क्या आप हैं तैयार

नई दिल्ली: आपको शायद ये बात मजाक लगे लेकिन सच तो ये है कि धरती से ऊपर अंतरिक्ष में एक नए देश की बुनियाद रख दी गई है। जी हां, मध्य एशियाई देश अज़रबैजान के अरबपति इगोर रऊफ़ोविच ने धरती से ऊपर अंतरिक्ष में एक नए देश की परिकल्पना की है। हैरत की बात ये है कि इस देश का नाम तय हो गया है और दो लाख 46 हजार लोग इस देश की नागरिकता ग्रहण कर चुके हैं। देश का संविधान लिखा जा चुका है और संसद भी बन चुकी है।

अब आपकी जिज्ञासा को शांत करते हुए बात करते हैं अस्गार्डिया देश की। वजन में कुल 2.7 किलो और एक आकार में एक डिब्बे जैसा उपग्रह नवंबर 2017 से धरती के ऊपर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है।

ये भी पढ़ें

क्या सचमुच गोरा बनाती है फेयरनेस क्रीम, यहां जानिए पूरा सच

ये उसी परिकल्पना का प्रोटोटाइप है। परिकल्पना करने वाले अरबपति इगोर का सपना है कि वो धरती से ऊपर एक विशाल नाव को उड़ाएंगे जो धरती के नियम कायदों से बिलकुल अलग होगा और वहां अलग नियम कानून यहां तक कि संविधान भी अलग होगा।
इस देश के प्रमुख नेता इसे बसाने वाले इगोर रऊफोविच अशुरबेली ही होंगे। इगोर बेहद मालदार शख्सियत हैं और वो एक ज़माने में वो रूस के मालिकाना हक़ वाली कंपनी अल्माज़-अंते के सीईओ भी थे। ये कंपनी मिसाइलें और दूसरे रक्षा उपकरण बनाती थी। बाद के सालों में इगोर रूस में गिरजाघर बनाने लगे थे।

जब काल्पनिक देश ने चुना पहला नेता

इगोर ने केवल अंतरिक्ष पर देश बनाने का सपना नहीं देखा बल्कि 25 जून को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक प्रोग्राम के तहत उन्होंने इस मुल्क की बुनियाद रखी और खुद अस्गार्डिया के पहले राष्ट्रप्रमुख बने। बाकायदा अंतरिक्ष में बसने वाले इस पहले देश के सिक्के जारी किए गए जिसपर इगोर की तस्वीर है। मुल्क की नागरिकता पाने वाले लोगों को ये सिक्के भेंट किए गए। खास बात ये रही कि इसी प्रोग्राम में अंतरिक्ष में बसने वाले इस देश का राष्ट्रीय गीत भी पेश किया गया। प्रोग्राम में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री का पहले से रिकॉर्ड किया गया संदेश भी सुनाया गया। अस्गार्डिया की परिकल्पना को साकार करने का सपना देख रहे इगोर अशुरबेली ने अस्गार्डिया के आदर्शों, संविधान व कानून नियमों को वहां मौजूद लोगों के बीच पेश किया।

क्या है अस्गार्डिया का मतलब

अस्गार्डिया शब्द स्कैंडिनेवियाई देशों की पुरानी ज़बान नोर्स से आया है। नोर्स में इसका मतलब हुआ देवताओं का घर। इगोर की नजर से देखें तो यह एक साम्राज्य ही है लेकिन वो इसके राजा नहीं बल्कि राष्ट्रप्रमुख बन कर रहेंगे। अस्गार्डिया के लिखित कानून के मुताबिक इस पद पर वो पांच साल रहेंगे। वो दोबारा भी चुने जा सकते हैं. लेकिन कोई भी शख़्स 82 साल का हो जाएगा, तो उसे ये पद छोड़ना होगा। यहां लोकतंत्र होगा और अस्गार्डिया की संसद और स्पेस काउंसिल मिलकर नया राष्ट्रप्रमुख चुन सकेंगे।

जिन लोगों ने अस्गार्डिया की नागरिकता ली है वो दुनिया के कौने कौने में बसे हुए हैं। ईसाई धर्म को माननेन वाले इगोर के नए देश में किसी भी धर्म को नहीं माना जाएगा। कहा जा रहा है कि धरती पर धर्म को लेकर हो रहे झगड़ों के चलते इगोर चाहते हैं कि नए देश में कोई धर्म के नाम पर ना लड़े। फिलहाल अस्गार्डिया की संसद चुनी जा चुकी है। संसद के 146 सदस्य हैं। अस्गार्डिया की नागरिकता लेने वालों में ८२ फीसदी पुरुष हैं।

कैसे बनेंगे नागरिक

अस्गार्डिया का नागरिक बनना उतना ही आसान है जितना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉरम के लिए पंजीकरण करना। अंतरिक्ष के इस देश में नागरिक बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले इसकी वेबसाइट (https://asgardia.space/en/) पर जाइए और संविधान को मानने पर रजामंदी कीजिए, कुछ ही देर में आप इस अनोखे लेकिन काल्पनिक देश के नागरिक होंगे।

कुछ भी कहिए धरती से इतर, अंतरिक्ष में एक नए और बिलकुल अनोखे देश की परिकल्पना रोमांचित करती है लेकिन इगोर का ये सपना कभी पूरा हो पाएगा, ये फिलहाल सोचने की बात है।

ये भी पढ़ें

चांद पर सालों से नहीं मिटा ये खास निशान, जानिए क्या हो सकती है वजह
Published on:
11 Aug 2018 02:38 pm
Also Read
View All