
नई दिल्ली। अक्सर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी (plastic surgery) कराते हैं। वहीं कुछ लोग चेहरे की कमियों को छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। मगर कृत्रिम त्वचा (artificial skin) को बनाने में होने वाली मशक्कत के चलते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रॉनिक चिप (electronic chip) बनाई है। जो मैगनेट सेंसर से युक्त है। इसके जरिए आरामा से नकली स्किन बनाई जा सकती है।
जर्मनी के लाइबनिट्स इंस्टीट्यूट फॉर सॉलिड स्टेट एंड मैटेरियल्स रिसर्च के वैज्ञानिकों के अनुसार यह बेहद पतला और इंटीग्रेटेड सर्किट यानि माइक्रोचिप है। इसके सर्किट ऑर्गेनिक पॉलिमर से बने हुए हैं। इसका मैट्रिक्स चुंबकीय वस्तुओं की स्थिति और चुंबकीय क्षेत्र की सटीक मैपिंग कर सकता है। इससे हाथ या पैर को मोड़ने या किसी दूसरी गतिविधि में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन से लचीली इलेक्ट्रॉनिक्स की एक नई पीढ़ी का विकास हो सकता है। इसकी मदद से इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट बनाए जा सकते हैं। डॉ, शिमट ने कहा,‘इस चिप की लचीली प्रकृति नरम-रोबोटिक्स, प्रत्यारोपण और प्रोस्थेटिक्स के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी और इसकी मदद से कृत्रिम उपकरण त्वचा सरीखे बनाए जा सकेंगे।’