1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती ही नहीं बुध ग्रह पर भी आते हैं भूकंप, वैज्ञानिकों ने बताएं चौंकाने वाले राज

Mercury Planet : चार अरब साल पहले भी बुध ग्रह की सतह सख्त हो गई थी बुध ग्रह को सुबह और शाम का भी तारा कहा जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 27 Jan 2020, 8:58 AM IST

mercury.jpg

Mercury Planet

नई दिल्ली। सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह को बुध (Mercury Planet ) के नाम से जाना जाता है। इसे मरक्यूरी भी कहते है। यह सबसे छोटा ग्रह है। यह देखने में पृथ्वी से मिलता-जुलता है। साथ ही धरती की तरह यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। हालांकि यहां का वायुमंडल मौसम रहित होता है। इसके चलते इस ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। वैज्ञानिकों (Scientists) ने इस ग्रह से जुड़े कुछ चौंकाने वाले राज बताए हैं।

वैज्ञानिकों ने खोजा नकली त्वचा बनाने का तरीका, इंसानों जैसे बन सकेंगे रोबोट

1.वैज्ञानिकों के अनुसार बुध ग्रह आकाश में सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह है। यह महज 88 दिन में ही अपना एक परिक्रमण पूरा कर लेता है।

2.बुध ग्रह की सतह के नीचे पृथ्वी की तरह ही टेक्टोनिक प्लेट्स होते हैं। जिसके चलते यहां भी भूकंप (Earthquake) आते रहते हैं।

3.बुध ग्रह को सुबह या शाम का तारा भी कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्योदय से ठीक पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद आसमान में दिखाई देता है। ये उन पांच ग्रहों में से एक है जिसे आप आंखों से आसमान में देख सकते हैं।

4.बुध ग्रह लगातार सिकुड़ रहा है। चार अरब साल पहले से इस ग्रह में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मगर तब के मुकाबले इस बार बुध ग्रह की सतह लगभग सात किलोमीटर छोटी हो गई है। इसकी सतह लगातार कड़ी होती जा रही है।

5.बुध की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये गड्ढे क्षुद्रग्रहों और धूमकेतुओं के बुध ग्रह के साथ हुए टकराव के चलते बने हैं।