विज्ञान और टेक्नोलॉजी

वैज्ञानिकों ने खोजा बिना सांस लेने वाला रहस्यमयी जीव, मछलियों पर अटकी होती है जिंदगी

Mysterious Creature found : ये एक तरह का परजीवी है, जिसका नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है इस जीव की खोज इजारइल की अवीव यूनिवर्सिटी ने की है

2 min read
Feb 28, 2020
jeev.jpg
Mysterious Creature found

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जीव (mysterious creature) हैं जिनकी कल्पना करना भी हमारे लिए मुमकिन नहीं है। ऐसा ही एक जीव वैज्ञानिकों ने खोजा है। जिसका नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है। ये एक परजीवी है। हैरानी की बात यह है कि इसके शरीर में श्वांस नली नही है। इसलिए ये बिना ऑक्सीजन के जिंदा (without oxygen) रह सकता है। हालांकि इसका जीवन मछलियों पर निर्भर करता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये परजीवी माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं होता है। ये वो भाग होता है जिसके जरिए जीव सांस लेते हैं। इस भाग की कमी के चलते ही यह परजीवी (parasite) बिना सांस लिए भी जीवित रह सकता है। इस रहस्यमयी जीव की खोज इजरायल के अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने की है। उनके मुताबिक यह जीव मछलियों से ऊर्जा प्राप्त करता है। ये परजीवी ज्यादातर साल्मन फिश में पाए जाते हैं। ये तब तक जिंदा रहते हैं, जब तक कि मछली सही सलामत रहती है।

शोधकर्ता डयाना याहलोमी के मुताबिक कि यह परजीवी इंसानों या दूसरे जीवों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है। हालांकि यह विकसित कैसे हुआ और बिना ऑक्सीजन के ये जिंदा कैसे रहता है ये जांच का विषय है। यह जीव इतने छोटे होते हैं कि इन्हें केवल फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है। इस जीव की तरह वैज्ञानिकों (scientists) ने साल 2010 में भी एक रहस्यमयी जीव की खोज की थी। जो बिना सांस लिए जिंदा रह सकता था। इसकी खोज इटली के वैज्ञानिकों ने की थी।

Published on:
28 Feb 2020 09:30 am