15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड की शादी पर प्रेमी ने मचाया हंगामा, लड़की को जड़े थप्पड़

Boyfriend slaps girlfriend : हरिद्वार का है मामला, स्टेज पर गिफ्ट देने के समय घटी घटना

less than 1 minute read
Google source verification
marry.jpg

Boyfriend slaps girlfriend on her marriage

नई दिल्ली। प्यार में मिला धोखा और इसके बाद बदला लेने के किस्से तो अक्सर आपने सुने होंगे। ऐसी ही एक घटना हरिद्वार में भी देखने को मिली। जहां प्रेमिका के अपने ब्वॉयवफ्रेंड को छोड़ दूसरे लड़के से शादी करने को लेकर प्रेमी गुस्सा हो गया। वो गर्लफ्रेंड (girlfriend) को सबक सिखाने के लिए उसकी शादी में पहुंच गया और उसे भरी सभा में तमाचा (slap) जड़ दिया।

मोटापे के चलते मंगेतर ने छोड़ा तो लड़की ने बदल ली अपनी काया, बन गई ‘मिस ग्रेट ब्रिटेन’

घटना से वर और लड़की पक्ष दोनों ही सदमे में आ गए। उन्होंने मौके पर ही लड़के को पकड़ लिया और उसकी खूब धुनाई की। मामला हरिद्वार के लंढैरा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और गिफ्ट दे रहे थे। तभी जयमाला रस्म के बाद एक युवक कपल को गिफ्ट देने के बहाने स्टेज पर चढ़ा और तमाशा शुरू कर दिया।

पूर्व प्रेमी के इस तरह सबके सामने थप्पड़ मारने से वहां मौजूद लोग नाराज हो गए। उन्होंने युवक को स्टेज से नीचे घसीट लिया और उसकी पिटाई कर दी। कहा जाता है कि युवक दुल्हन का प्रेमी रहा है जिनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक को मारने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन बात तब और बढ़ गई जब दूल्हे का भाई दो युवकों के साथ लंढौरा बस अड्डे पर पहुंचा और यहां दुल्हन के कथित प्रेमी को वहां पास में बनी एक चाय की दुकान पर पिटाई की। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचन दी। तब तक पिटाई करने वाले आरोपी फरार हो गए थे।