विज्ञान और टेक्नोलॉजी

THE UNIVERSE : बुध ग्रह पर होता है डेढ़ दिन का वर्ष

-सौरमंडल के ग्रहों के बारे में जानिए (Know about planetary planets)

less than 1 minute read
Feb 10, 2021
THE UNIVERSE : बुध ग्रह पर होता है डेढ़ दिन का वर्ष
बुध ग्रह आकार मे सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक है

ब्रह्मांड में असंख्य तारे और आकाशगंगा मौजूद हैं। हमारा सौर मंडल इस विशाल ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। ब्रह्मांड यात्रा की शुरुआत हम सौरमंडल या सौर परिवार से कर रहे हैं। खगोल शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में आठ ग्रह हैं, जिसमे बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण शामिल हैं। 2006 से पहले यम या प्लूटो नौवां ग्रह था, लेकिन 2006 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से निकाल कर बौने ग्रह की श्रेणी मे डाल दिया। आज पढि़ए बुध ग्रह के बारे में-

बुध ग्रह (Mercury)
बुध ग्रह आकार मे सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक है। यह पृथ्वी के बाद सर्वाधिक सघन वातावरण वाला ग्रह भी है। बुध को सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन का समय लगता है और अपनी धुरी पर घूमने में 58 दिन और 15 घंटे का समय। इस तरह बुध पर एक दिन पृथ्वी के लगभग 58 दिन के बराबर और एक वर्ष 88 दिन का होता है। यानी डेढ़ दिन में ही एक वर्ष हो जाता है। बुध का तापांतर भी सबसे अधिक 600 डिग्री सेल्सियस है। रात का तापमान -173 डिग्री और दिन का तापमान 427 डिग्री सेल्सियस है। बुध ग्रह का कोई भी उपग्रह नहीं है। इसे वाणिज्य अथवा व्यापार का देवता भी कहा जाता है।

ब्रुध की खास बातें
व्यास : 4880 किमी
सूर्य से दूरी : 5. 8 करोड़ किलोमीटर
घूर्णन काल : पृथ्वी के 58 दिन 15 घंटे
परिक्रमण काल : 88 दिन

Updated on:
10 Feb 2021 02:25 pm
Published on:
10 Feb 2021 02:17 pm