विज्ञान और टेक्नोलॉजी

यूरेनस में 42 साल दिन और 42 साल होती है रात, टेलीस्कोप से हुई थी यहां की खोज

Facts about Uranus : यूरेनस को अरुण ग्रह के नाम से भी जाना जाता है इस ग्रह का तापमान काफी कम होता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2020, 12:22 PM IST
uranus.jpg
Facts about Uranus

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी (mysterious) चीजें हैं जिन पर यकीन करना आसान नहीं होता है। यूरेनस (Uranus) एक ऐसा ही ग्रह है। इसे वैज्ञानिकों ने टेलिस्कोप के जरिए खोजा था। क्योंकि ये सूर्य से काफी दूरी पर है। वैसे तो नार्वे को एक ऐसे देश के तौर पर जाना जाता है जहां 6 महीने दिन और इतने ही महीने रात होती है, लेकिन यूरेनस में 42 साल रात और 42 साल दिन होता है।

यूरेनस को अरुण ग्रह के नाम से जाना जाता है। चूंकि इस ग्रह पर कई तरह की गैस पाई जाती हैं इसलिए इसे गैस दानव भी कहा जाता है। यह सौरमंडल के आठ ग्रहों में सूर्य से दूरी के आधार पर सातवां सबसे दूर ग्रह है। यहां का एक साल पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है। इस ग्रह पर साउथ और नॉर्थ पोल में काफी अंतर है इसलिए एक पोल (Pole) यानी ध्रुव लगातार 42 साल तक सूर्य के सामने और दूसरा अंधकार में होता है। अरुण ग्रह सूर्य से लगभग तीन अरब किलोमीटर दूर है। यूरेनस को ठंडे ग्रहों में से एक माना जाता है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है।

पृथ्वी के पास जहां एक ही चंद्रमा (moon) है। वहीं यूरेनस के पास कुल 27 चांद हैं। हालांकि ये बेहद छोटे और हल्के हैं। इस ग्रह को मौसम कभी एक जैसा नहीं रहता है। यहां कभी एकदम से बर्फीले तूफान आ जाते हैं। तो कभी यहां बादलों की अनेक परतें बिछ जाती हैं। यूरेनस के सबसे ऊपर हिस्से पर मेथेन गैस की परत होती है। जबकि केंद्र में बर्फ और पत्थर पाए जाते हैं।

Published on: