31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती पर मिले 57 करोड़ साल पुराने जीवाश्म, लावे ने तबाह कर दी थी जिंदगी

Old Fossils Found : कनाडा के न्यूफाउंडलैंड इलाके में मौजूद है रहस्यमयी चट्टानें इस जगह को मिसटेकेन प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 3 Feb 2020, 3:14 PM IST

chattan.jpg

Old Fossils Found in newfoundland

नई दिल्ली। धरती का वजूद कैसे बना और जीवों की उत्पत्ति कैसे हुई। ये हमेशा से ही वैज्ञानिकों (scientists) के लिए चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में एक चट्टान (rock) पर 57 करोड़ साल पहले के मिले जीवाश्म (fossils) ने तहलका मचा दिया है। ऊबड़-खाबड़ से दिखने वाले चट्टान ये चट्टान कनाडा के न्यूफाउंडलैंड इलाके में पाए जाते हैं।

दक्षिणी-पूर्वी किनारे पर स्थित ये चट्टाने काफी रहस्यमयी (mysterious) है। बताया जाता है कि यहां आने वाले जहाजों को ये दूर से कुछ और दिखाई देता है। इसलिए अक्सर वो इससे टकरा कर डूब जाते हैं। इसी वजह से इसे मिसटेकेन प्वाइंट भी कहते हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि धरती पर पाए जाने वाले पेंचीदा जीवों की उत्पत्ति यहीं से हुई है। एक्सपर्ट फ्रैंकी डुन के मुताबिक इन चट्टानों के आस-पास हजारों जीवाश्म मौजूद हैं।

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के फ्रैंकी डुन के मुताबिक ये जीवाश्म लगभग 57 करोड़ साल पुराने हैं। इन जीवों का खात्मा ज्वालामुखी विस्फोट के चलते हुआ है। गर्म लावे के इन पर पड़ने से इनकी प्रजाति खत्म हो गई और ये दुनिया से विलुप्त हो गए। वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूफाउंडलैंड के तट पर मिलने वाले एडिकरन कल्प के जीवाश्म धरती के इतिहास का अहम हिस्सा हैं। इन जीवों से पहले के करीब चार अरब वर्षों तक समंदर में केवल एक कोशिका वाले जीव ही रहते थे।