सीहोर

बुधनी ट्रिपल मर्डर: वार्ड नंबर-12 के घर में पति-पत्नी और बेटे का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

Crime news: एक परिवार के तीन सदस्यों (पति-पत्नी और बेटा) की हत्या से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 11:13 AM IST
मर्डर के बाद इलाके में एकत्रित लोग (Photo Source - Patrika)
मर्डर के बाद इलाके में एकत्रित लोग (Photo Source - Patrika)

Sehore news:मध्यप्रदेश के सीहोर में बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घर के अंदर पति-पत्नी और उनके बेटे के शव मिलने हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की हत्या मंगलवार रात किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह जब घर में तीन लोगों के शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सोते समय घटना को दिया गया अंजाम

बताया जा रहा है कि परिवार के तीनों सदस्य रात में अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घर में तीनों के शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे बुधनी नगर में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह हत्या किए जाने से आसपास के लोगों में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों को भी घटना का कारण नहीं पता है।

पुलिस ने शुरु कर दी जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू की है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जांच संबंधी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया।

ये हैं मृतकों के नाम

  1. राकेश पिता श्याम लाल मीना उम्र 45 साल
  2. राधा मीणा पत्नी राकेश मीना उम्र 40 साल
  3. अश्विन मीना पिता राकेश मीना 24साल
Updated on:
18 Nov 2026, 11:13 AM IST
Published on: