सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मैनेजर जेएस मिश्रा को डीआरएम रतलाम मंडल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगों को रखा गया। पहली मांग […]
सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मैनेजर जेएस मिश्रा को डीआरएम रतलाम मंडल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगों को रखा गया। पहली मांग में सीहोर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का स्थायी ठहराव सुनिश्चित करने की बात कही गई। दूसरी मांग में दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने की मांग की गई। तीसरी मांग में हाउसिंग बोर्ड रेल्वे ओवर ब्रिज की लंबाई को कम न करने और इसके डिजाइन में बदलाव करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
पंकज शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद सीहोर स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं और रेलवे को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद छोटे तहसील स्तर के स्टेशनों पर अधिक ट्रेनें रुकती हैं, जो चिंता का विषय है।
टिकटिंग व्यवस्था में भी सुधार की आवश्यकता जताई गई है। वर्तमान में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों के लिए मात्र एक-एक खिड़की है। आरक्षित टिकट खिड़की दोपहर 2 बजे बंद हो जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि दोनों श्रेणियों के लिए दो-दो खिड़कियां खोली जाएं और आरक्षित टिकट खिड़की शाम 8 बजे तक खुली रखी जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।