सीहोर

सडक़ किनारे खेल रही लडक़ी को कार ने रौंदा

भोपाल-इंदौर हाइवे स्थित गांव सैकड़ाखेड़ी में हुई घटना, मौत के बाद मातम में बदलीं खुशियां
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 2:38 PM IST
news
सडक़ किनारे खेल रही लडक़ी को कार ने रौंदा

सीहोर. अंधी रफ्तार से आ रही कार ने सडक़ किनारे खेल रही नाबालिग को रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नाबालिग के परिजन ईद की खुशियां मना रहे थे। यह चंद पल में मातम में बदल गए। ग्रामीणों ने वाहन चालक चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे स्थित गांव सैकड़ाखेड़ी में सुभाना (११) पिता रफीक खां सडक़ किनारे खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक नेे लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। शव को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां पीएम के बाद वापस परिजन को सौंप दिया।

आरोपी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

घटना के बाद गुस्साएं मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। उनका एक ही कहना था कि वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद कोतवाली थाने भी पहुंचे। यहां सीएसपी एसआर सेंगर को पूरी बात बताई। सीएसपी ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

इधर, ट्रक खाली नहीं करने पर चालक ने मारी तलवार

सीहोर/जावर. ट्रक खाली करने नहीं जाने की बात सुन एक चालक ने परिचाल के साथ गाली-गलौच कर उसके भाई पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोडी निवासी जितेंद्र (२८) पिता रमेशचंद्र गांव के ही चालक विक्रम पिता गंगाराम के साथ परिचालक है। वह देवास में ट्रक खड़ा कर अपने घर आ गए थे। इसी दौरान कुछ समय बाद जितेंद्र के पास विक्रम पहुंचा और ट्रक खाली करने जाने की बात कही। जितेंद्र ने विक्रम को बताया कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। इस कारण नहीं जा सकता है।

यह बात सुनते ही चालक विक्रम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह गाली-गलौच कर अपने घर चला गया। यहां विक्रम अपने पिता गंगाराम और ससुर माखन सिंह के साथ मिलकर जितेंद्र को गालियां देने लगे। उनको समझाने जितेंद्र और उसका भाई बलवान आया तो तीनों आरोपी फिर भडक़ गए। विक्रम ने तलवार से बलवान पर हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ कटकर लटक गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जावर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Published on: