सीहोर

MP में ‘बड़े पापा’ ने भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारा, इलाके में मची सनसनी

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के धर्मपुरी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की बच्चों की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिद्दीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बड़े पिता हरिसिंह मालवीय के द्वारा 20 वर्षीय शीतल और 20 वर्षीय कुलदीप की हत्या की गई। छोटे भाई से हरि का लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घर में अकेला पाकर मौत के घाट उतारा

शुक्रवार को जगदीश मालवीय के दोनों बच्चे घर में अकेले थे। मौका पाते ही हरिसिंह मालवीय घर पर पहुंचा और दोनों भाई-बहन पर हमला कर दिया। अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकाला। इसके बाद पड़ोसियों के द्वारा दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published on:
06 Mar 2026 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर