हड़ताल : दूसरे दिन नहीं खुले पंचायतों के ताले

मांगों को लेकर पंचायत सचिवों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2016, 12:21 AM IST
Panchayat Secretaries strike
Panchayat Secretaries strike

सीहोर। पंचायत सचिवों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों के लिए प्रारंभ किए आंदोलन के दूसरे दिन हड़ताली सचिवों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई। जिला मुख्यालय के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी आंदोलन की बात पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने की है।

संगठन पदाधिकारियों ने दावा किया कि हमारी हड़ताल के कारण जिले की कई पंचायतों के ताले तक नहीं खुल सके है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि हम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवेदन-निवेदन करते आ रहे है, लेकिन हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मजबूर होकर हमें अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है। पंचायत सचिवों द्वारा की जा रही मांगों में प्रमुख रूप से सहायक अध्यापक के समान सचिवों को छटवा वेतनमान देने, अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करने, सरपंचों का सत्कार भत्ता पांच हजार रूपए व पांच हजार रूपए मानदेय करने, सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए है।

नौ जनवरी तक जारी रहेगी हड़ताल
प्रदेश अध्यक्ष बताया कि 9 जनवरी तक अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रांरभ रहेगी। 10 जनवरी को राजधानी भोपाल में प्रदेशभर के सचिव महारैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। गुरुवार को मंडी जनपद पंचायत में धरने में शामिल जिलाध्यक्ष लखन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजू नामदेव, मुकेश पाटीदार, घनश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में सीहोर-श्यामपुर तहसीलं की पंचायत के सचिव शामिल थे।

Published on: