सीहोर

प्रज्ञा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोली- चीनी महिला जासूस के साथ राहुल का पब में दिखना देश के लिए घातक

-राहुल गांधी पर साध्वी प्रज्ञा का हमला-सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर साधा निशाना-राहुल पर लगाया चीनी महिला जासूस से चर्चा का आरोप-बोली- राहुल ने मुझे आतंकवादी कहा था, अब खुद बोलें-बोलीं- चीनी महिला जासूस के साथ देश के लिए घातक

2 min read
प्रज्ञा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोली- चीनी महिला जासूस के साथ राहुल का पब में दिखना देश के लिए घातक

सीहौर. इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक महिला के साथ पब में बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो पर टिप्पणी करते हुए भाजपा की भोपाल से सासंद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला किया है। दरअसल, प्रदेश के सीहोर में सवा करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन का लोकार्पण करने पहुंची थीं।

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की हालिया वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'विपक्षी पार्टी के नेता, जिसे कांग्रेस प्रधानमंत्री के रूप में देखती है। आज उसे देख लीजिए कि, वो पब में दारू का गिलास लेकर महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। महिलाओं को लेकर उनका व्यक्तिगत जीवन हो सकता है, लेकिन ये देखना जरूरी है कि, वो महिला चीन की राजदूत है। चीन की ये जासूस महिला का रिकॉर्ड गड़बड़ है। ये कहीं ना कहीं देश के लिए घातक है।'


विश्व गुरु बनने जा रहा है भारत- सांसद ठाकुर

साध्वी ने आगे पीएम मोदी का नाम लिये बिना ये भी कहा कि, ये जनता के विचार का विषय है। एक व्यक्ति है, जिसने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। 18-19 घंटे काम करते हुए विदेश नीति को इतना मजबूत किया है कि, दूसरे देश अब हमारी और देख रहे हैं। भारत विश्व गुरु बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मुझे आतंकवादी कहा था…

मैं राहुल गांधी की नाम लेते हुए कहती हूं कि, एक समय था जब उन्होंने मुझे आतंकवादी कहा था। मैं कहती हूं, देशभक्त कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। मैं तो भारत में ही जन्मी हूं, इसलिए मैं देश के लिए कभी घातक नहीं हो सकती, लेकिन ये तो हमेशा चीन की तारीफ करते रहते हैं। इनका चरित्र जो कल महिला जासूस के साथ देखा गया है, ये देश के लिए संकट है।

Published on:
05 May 2022 03:56 pm
Also Read
View All