सीहोर

देरी से आएगा Panchayat Season 5! तेज हवाओं ने उखाड़ा सेट, रोकी गई शूटिंग

MP news: बीते 16 मार्च से महोडिया गांव में Panchayat Season 5 की शूटिंग चल रही है। मौसम खराब होने से वेब सीरीज की शूटिंग का कार्य काफी काफी प्रभावित हो रहा है।
2 min read
Apr 03, 2026
Strong Winds Uproot Panchayat Season 5 Set Filming Halted in sehore mp news
Strong Winds Uproot Panchayat Season 5 Set in mahodiya village sehore (Patrika.com)

MP news: पिछले कुछ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके अलावा, कुछ इलाकों में बारिश और हवा के साथ ओले भी गिरे। मौसम में इस बदलाव से एक तरफ जहां आम जनता को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ पंचायत वेब सीरीज के फैंस के लिए यह बुरी खबर लेकर आई।

दरअसल, सीहोर के महोडिया गांव में फिलहाल अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत के सीजन 5 (Panchayat Season 5) की शूटिंग चल रही है। इसके लिए उन्होंने गांव के कई जगहों पर सेट और तंबू लगाए गए है। सीहोर में अचानक तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम बिगाड़ा जिससे शूटिंग का सेट, सामान और तंबू उखड़ गए। इसके कारण शूटिंग को रोकना पड़ा है।

16 मार्च से 9 अप्रैल तक होनी है शूटिंग

बीते 16 मार्च से महोडिया गांव में शूटिंग चल रही है। मौसम खराब होने से वेब सीरीज की शूटिंग का कार्य काफी काफी प्रभावित हो रहा है। पंचायत सीजन-5 (Panchayat Season 5) की शूटिंग 9 अप्रैल तक चलेगी। वेब सीरीज की शूटिंग के लिए करीब 200 लोग काम कर रहे है। बताया गया कि पंचायत के सीजन-5 की शूटिंग दो पार्ट में चल रही है, जिसका अगला शेड्यूल मई माह में शूट किया जाएगा। जिले में दो-तीन दिन से मौसम खराब है, तेज हवा के कारण सेट को काफी नुकसान हुआ है। शूटिंग रूक गई है। बारिश से भीगे शेड के सूखने का इंतजार प्रोडक्शन टीम द्वारा किया जा रहा है क्योंकि सेट पूरी तरह से पानी में भीग चुके हैं। इसके अलावा शूटिंग का काफी सामान खराब भी हो चुका है। क्रू मेंबर्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

पंचायत वेब सीरीज से मिली महोडिया को पहचान

पंचायत वेब सीरीज के कारण बीते पांच साल से महोडिया गांव छोटे परदे पर खूब चमक रहा है। वेब सीरीज पंचायत के चार सीजन आ चुके है। मेकर्स ने सीजन पांच की शूटिंग शुरु कर दी है। वेब सीरीज में दिखाया गया फुलेरा गांव उत्तरप्रदेश के बलिया का फुलेरा नहीं, बल्कि सीहोर जिले का महोरि महोडिया है। यह जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। महोडिया गांव में पहली बार वेब सीरीज की शूटिंग साल 2019 में हुई थी।

3 अप्रैल को पंचायत वेब सीरीज को हुए 6 साल

गौरतलब है कि, वेब सीरीज पंचायत ने आज 3 अप्रैल को छह साल पूरे कर लिए। पंचायत सीजन 1 के सभी एपिसोड 3 अप्रैल 2020 को रिलीज किए गए थे। प्राइम वीडियो ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) की ऑफिशियल घोषणा पिछले महीने अमेज़न प्राइम इवेंट के दौरान की गई थी।

Updated on:
03 Apr 2026 10:00 pm
Published on:
03 Apr 2026 10:00 pm