Panchayat Sachiv: महिला को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पंचायत भवन में ही सचिव कर रहा था शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ वीडियो..।
Panchayat Sachiv: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की एक पंचायत को वहां के सचिव ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। पंचायत भवन में ही सचिव एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। हैरानी की बात ये है कि पंचायत में जिस वक्त सचिव महिला के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था तब दूसरे कमरों में पंचायत के दूसरे लोग भी थे। एक ग्रामीण ने लाइव वीडियो बनाते हुए पंचायत के अंदर चल रही सचिव की घिनौनी हरकत को उजागर किया है। ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है।
मामला सिवनी जिले के बरघाट थाना इलाके के चिरचिरा गांव का है। जहां पदस्थ सचिव सुरेश बोपचे ने पंचायत को अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। सचिव सुरेश एक महिला को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पंचायत भवन के अंदर ही उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पंचायत में हो रहे इस शर्मनाक कांड का एक ग्रामीण ने पर्दाफाश किया है। ग्रामीण वीडियो बनाते हुए पंचायत भवन में घुसा और सचिव की घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियो बेहद आपत्तिजनक है और इसमें सचिव वीडियो बनाने वाले को रोकने का प्रयास करता भी दिखाई दे रहा है।
पंचायत भवन के अंदर सचिव की घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इधर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर सचिव को हटाने की मांग की है। वहीं सीईओ ने सचिव के निलंबन की कार्रवाई के लिए पंचायत को लिखा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वार पुलिस को भी लिखित शिकायत दी जाएगी।