सरकारी स्कूलों में नहीं होंगे निजी कार्यक्रम

वैवाहिक अथवा अन्य समारोह आयोजित होने से विद्यालयों में शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियां सम्पादित होने में बाधा उत्पन्न होती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2016, 9:03 PM IST
Larvae of dengue in school, Imposed a fine of 25 t
Larvae of dengue in school, Imposed a fine of 25 thousand.

सिवनी.
शैक्षणिक सत्र के दौरान शासकीय विद्यालयों में वैवाहिक अथवा अन्य समारोह आयोजित होने से विद्यालयों में शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियां सम्पादित होने में बाधा उत्पन्न होती है।

इसलिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान किन्हीं भी परिस्थितियों में शासकीय विद्यालयों में शासकीय विद्यालयों के प्रांगण में वैवाहिक अथवा अन्य समारोहों के लिए आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस सम्बंध में स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव केके द्विवेदी द्वारा पारित आदेश का हवाला भी दिया गया है।
Published on: