Sanjay Sarovar Bhimgarh Dam यह बांध एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है।
Sanjay Sarovar Bhimgarh Dam built on Bainganga River in Seoni मध्यप्रदेश में यूं तो तवा और बरगी जैसे अनेक बड़े बांध हैं पर भीमगढ़ बांध की बात ही कुछ और है। प्रदेश के सिवनी जिले में बैनगंगा नदी पर स्थित यह बांध एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है। बांध का निर्माण सन 1972 में शुरू हुआ था जोकि सन 1988 में पूरा हो सका। मिट्टी का होने और तीन दशक पुराना होने के बाद भी भीमगढ़ बांध को प्रदेश के बेहद मजबूत बांधों में शुमार किया जाता है।
संजय सरोवर भीमगढ़ बांध करीब 4 किमी लंबा है और इसकी दीवारें मिट्टी से बनाई गई हैं। संजय सरोवर बांध की महज करीब 3 सौ मीटर लंबाई में ही कांक्रीट लगाई गई है। मिट्टी से बना होने से ही यह विख्यात है और हर साल देश-दुनिया से लाखों लोग इस विशाल बांध को देखने आते हैं।
कुल लंबाई 3.87 किमी है और इसकी मिट्टी की दीवारें 35 वर्षों बाद भी मजबूत हैं। भारी बारिश के चलते इस भीमगढ़ बांध के 3 गेट खोले गए हैं।
मिट्टी का यह बांध मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित है लेकिन इसके पानी का लाभ महाराष्ट्र के लोगों को भी भरपूर मिलता है। संजय सरोवर बांध के पानी से आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में पानी की दिक्कत दूर हो गई है, गर्मियों में जल संकट की आशंका खत्म हो गई है।
लगातार और तेज बारिश के बाद जब बैनगंगा नदी पर बने संजय सरोवर भीमगढ़ बांध पानी से लबालब हो जाता है और इसके गेट खोले जाते हैं तो मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के निचले इलाके भी डूब जाते हैं। यही कारण है कि इस बांध के गेट खोलने से पहले जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के साथ ही महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा जिलों में भी अलर्ट जारी करता है।
संजय सरोवर बांध की कुल लंबाई 3.87 किमी है। इसमें से केवल 280 मीटर में ही कांक्रीट लगाई गई है। बैनगंगा नदी में मिट्टी की करीब 42 मीटर यानि 140 फीट की ऊंची दीवार से यह बांध बनाया गया है। नदी के पानी को रोकने के लिए करीब 300 फीट चौड़ी दीवार बनाई गई है।
बांध में पानी के भराव क्षेत्र का मुख्य हिस्सा मिट्टी पर ही टिका है। बांध की मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए डंप रिपरेप पद्धति का उपयोग किया गया है। पानी निकालने के लिए बांध में 10 गेट बनाए गए हैं। उच्चतम क्षमता तक भरने पर बांध में करीब 5536 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी फैलता है।
संजय सरोवर भीमगढ़ बांध का निर्माण मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग ने किया था। सिवनी में करीब 36 साल पहले मिट्टी से बनाया गया यह बांध आज भी मजबूती से खड़ा है। संजय सरोवर बांध से मध्यप्रदेश के सिवनी और बालाघाट जिलों में भरपूर सिंचाई की जाती है। महाराष्ट्र के भी कई जिलों के किसान इसके पानी से लाभान्वित होते हैं।