मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का इशारा किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि '10 अगस्त को प्रदेश की 1 करोड़ 39 लाख बहनों के खातों में 1500 रुपए आएंगे। संकल्प पत्र में जो कहा है, वो वैसे का वैसा ही पूरा करेंगे। अगले 5 सालों में धीरे-धीरे करके सारी घोषणाएं पूरी होंगी।'