सिवनी

विधानसभा, लोकसभा चुनाव में उतरेगा सेन समाज

सेन जयंती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा
2 min read
Apr 16, 2018
Sen community to contest Lok Sabha elections

सिवनी . सेन समाज के द्वारा समाज सेवा के साथ अब राजनीति में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। लोकसभा, विधान सभा, जिला, जनपद व ग्राम पंचायत के चुनावों में भी सेन समाज के लोग शामिल होकर प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बात जिला स्तरीय सेन जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कान्हीवाड़ा में कही। केश शिल्पी बोर्ड के जिला सदस्य संतोष बंदेवार ने कहा कि बीजेपी व कांग्रेस सेन समाज के लोगों से परहेज करते रहे हैं। इसलिए इन राजनीतिक दलों के विरुद्ध राजनीति में उतरकर सेन समाज उपस्थिति देगा। इस तरह समाजिक विकास के मार्ग तय किए जाएंगे।
राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी देकर सेन महाराज का पूजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक छिद्दी लाल श्रीवास ने सेन महाराज की जीवनी पर प्रकाश ड़ाला। इस अवसर पर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री व केश शिल्पी बोर्ड के चेयरमेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष वर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंदेवार, जिला अध्यक्ष घनश्याम सराठे, केश शिल्पी बोर्ड के जिला सदस्य संतोष बंदेवार, सांसद प्रतिनिधि व युवा जिलाध्यक्ष मुकेश सेन व प्रदेश प्रभारी राजाराम बंदेवार, देवसिंग सेन, रामकिशेर सेन, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गजानन पंचेश्वर व बरघाट के जिला उपाध्यक्ष बंटी सेन, बरघाट के नगर अध्यक्ष एमएम श्रीवास व कान्हीवाड़ा के सेक्टर अध्यक्ष अनूप सराठे नगर अध्यक्ष अयोध्या बंदेवार, कोष अध्यक्ष सोनू बंदेवार, सचिव गुरू बंदेवार, सहायक सचिव संतोष बंदेवार कामता, संजय बंदेवार, श्याम बंदेवार, नरेश बंदेवार केवलारी, दयाराम बंदेवार, खेमसिंग बंदेवार पलारी, नगर अध्यक्ष भोमा से बबलू बंदेवार, दिलिप सराठे, नानू सराठे संतकुमार मेहरापिपरिया, छुई से मुकेश बंदेवार, महेश बंदेवार, पप्पू बंदेवार, कार्तिक बंदेवार सियाराम बंदेवार, लालसिंग बंदेवार, राजा बंदेवार व समाज के महिला-पुरुष, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं, 10वीं, 8वीं, 5वीं में प्रथम, द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला मीडिया प्रभारी व केश शिल्पी बोर्ड सदस्य संतोष बंदेवार व कान्हीवाड़ा सेन समाज के द्धारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह व शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
आयोजन में शोभायात्रा निकाली गई, जो कान्हीवाड़ा के मुख्य मार्गो पर भ्रमण करते हुए सभा स्थल पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Published on:
16 Apr 2018 05:04 pm