
सिवनी. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने सिवनी प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित उपलब्धि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत का रोडमैप है, जो देश के भविष्य की दिशा और विकास की गति को प्रदर्शित करती है।
जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार एवं भाजपा शासनकाल के दौरान संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, किसानोंए महिलाओंए युवाओं एवं गरीब कल्याण से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। उनके साथ संभाग प्रभारी अतीत पवार, सह प्रभारी जय किशोर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रवास की शुरुआत उन्होंने बरघाट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बहराई में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर की। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों से संवाद
टैगोर वार्ड में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। सिवनी के बाहुबली चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फलों से तौलकर सम्मानित भी किया। इसके बाद वे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिले भर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर एवं मुकेश बघेल, विधायक दिनेश राय मुनमुन, विधायक कमल मर्सकोले सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप जयंती पर वीरांगनाओं ने किया नमन
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर बरघाट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित वीरांगनाओं एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता पर बल देते हुए सभी क्षत्रिय परिवारों से संगठित रहने एवं महाराणा प्रताप के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की प्रदेश महासचिव सविता गौतम, जिला अध्यक्ष खुशहाली चौहान, जिला संरक्षक शोभा राजपूत, उपाध्यक्ष संध्या राजपूत, आकांक्षा सेंगर सहित अंबिका चौहान, श्रद्धा चौहान और डॉली ठाकुर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।