सिवनी

एक ही रात चार स्थानों पर चोरों ने चटकाया ताला

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशता का माहौल है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2019
 locked in four places
एक ही रात चार स्थानों पर चोरों ने चटकाया ताला

सिवनी. केवलारी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी पलारी क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने चार स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चार जगह चोरी की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात किसी समय चोरों ने खैरापलारी के गंज स्थित साईं मोबाइल गैलरी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिए। वहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से करीब चार हजार का माल पार कर दिए। रामू बंदेवार की दुकान की दुकान से नकद 250 रुपए। संजय अग्रवाल की दुकान का चोर ताला तोड़ रहे थे। उस समय किसीका आहट सुनकर फरार हो गए। रात को ही चोरों ने पलारी चौराहा निवासी संजू सोनी के यहां से पानी का कूलर चुरा ले गए। सभी पीडि़तों ने घटना की सूचना पलारी पुलिस चौकी में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजारों रुपए के कृषि उपकरण जलकर खाक
सिवनी. बंडोल थाना क्षेत्र के मुंगवानीखुर्द में आगजनी से हजारों रुपए के कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। एएसआई जीएस राजपूत ने बताया कि मुंगवानी निवासी एक किसान अपने नौकर के साथ सूखा झाड़ जला रहा था। उसी समय हवा के झोंके से पड़ोसी संतोष सनोडिया, नेमीचंद की खेत की तरफ आग बढ़ गई। इसकी चपेट में आकर उपकरण खाक हो गए।

Published on:
05 Jun 2019 11:48 am