डर खत्म करने चलाई टीआई मेरा भाई मुहिम

सरंडिया में आयोजित हुआ कार्यक्रम

less than 1 minute read
Sep 21, 2016
seoni

सिवनी
. छपारा थाना में पदस्थ टीआई सतीश पटेल द्वारा महिलाओं के मन से पुलिस के प्रति डर को खत्म करने को लेकर चलाई जा रही मुहिम टीआई मेरा भाई क्षेत्र में बड़े प्रभावी स्वरुप में परिवर्तित हो रही है। जिसमें दिन पर दिन क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों द्वारा आगे आकर थाने पहुंचकर टीआई को राखी बांधी जा रही है।

ऐसा ही नजारा विगत दिवस ग्राम पंचायत खुर्सीपार के ग्राम सरंडिया में देखने को मिला। महिलाओं द्वारा बकायदा छपारा टीआई को आमंत्रित करके राखी बांधी गई। इस मौके पर छपारा टीआई ने कहा कि पहले तो महिलाओं के मन से डर निकालने के प्रयास के लिए उनके द्वारा कुछ दिनों की मुहिम चलाई गई थी। लेकिन लगातार मिल रहे अच्छे परिणाम से अब ये मुहिम पूरे वर्ष के लिए चलाई जाएगी।

इस अवसर पर छपारा टीआई सतीश पटेल के अलावा ग्रामवासियों में संदीप डहेरिया, सुखवती बाई, प्रतिक्षा ठाकुर, दीपाली डहेरिया, चैनवती, मीना, गौरा मर्सकोले, जसोदा विश्वकर्मा, कृष्णा बाई डहेरिया, शिवानी ठाकुर, राहुल पटेरिया, मयंक सराठे, शिवांशु सेन व अन्य की उपस्थिति रही।
Published on:
21 Sept 2016 11:47 am
Also Read
View All