होनहार छात्राओं का किया सम्मान
सिवनी. लखनादौन थाना के नवगत नगर निरीक्षक महादेव नागौतिया ने मंगलवार को आदेगांव हाईस्कूल में स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं की बालिकाओं को संबोधित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। लखनादौन थाना क्षेत्र में आपके द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बैनर तले अभियान चलाकर सभी शालाओं व आमजन के बीच संवाद किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने कहा कि वर्तमान में आए दिनों महिलाओं से दुराचार की खबरें हमको रोज मिलती हैं जबकि हम उस देश के रहने वाले हैं जहां भगवान राम, कृष्ण का जन्म हुआ। महात्मा गांधी का जन्म हुआ जो मां के आशीर्वाद से राष्ट्रपिता बन गए। उस देश के हम रहने वाले हैं। जबकि आज उसी देश में ऐसी घटनाएं हो रही जो दिल को झकझोर देती हैं। सब रामायण, गीता, कुरान बाइबल को मानते हैं लेकिन उनमें जो लिखा गया है उनका अनुशरण क्यों नही करते?
हमारे माता-पिता कड़ी मेहनत करके हमें स्कूल में पढ़ाई करने भेजते हैं, तो हमारा भी एक ही उद्देश्य होना चाहिए सिर्फ पढ़ाई करना, जीवन में मां बाप से बढ़कर कोई नही होता और जब हम शाला आते हैं तो गुरु ही हमारे मां-पिता हैं। उनकी बातों को कभी नकारना नही चाहिए। यह संकल्प कर लीजिए अपने गुरुजनों को अपने माता-पिता के समान सम्मान देंगे। बड़े शोभाग्यशाली होते हैं वे माता-पिता जिनको बेटियां नशीब होती हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए क्योंकि कन्या में ही देवी का रूप होता है। दुर्गा का रूप होता है जब तक कन्या पूजन नही होता कोई भी पूजा पूर्ण नही मानी जाती। मन में यह संकल्प ले लें कि हम कमजोर बिल्कुल नहीं है।
थाना प्रभारी ने मंच के माध्यम से छात्रओं को आत्मरक्षा के लिए कुछ छोटी-छोटी जानकारी व कराटे की ट्रेनिंग भी दी। जिसमें स्कूल बैग, किलिप एवं अपने दुपट्टे से संकट में अपनी सुरक्षा करने के गुर सिखाए।
इसी दौरान आठवीं से 12 कक्षा में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन बेटियों व उनके मातापिता को मंच के माध्यम से प्रमाण-पत्र सहित पुरस्कृत किया गया व आगामी सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11 हजार नगद राशि देने को कहा गया। साथ ही संवाद के ही दौरान अनेकों छोटी बड़ी बहनों की मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में कन्या हाई स्कूल, सरस्वती हाई स्कूल, मदर टेरेसा विद्यालय, शास. कन्या शाला, सहित अन्य संस्थाओं के बनने व शाला स्टाप उपस्थित रहा। इसके बाद थाना प्रभारी ग्राम बीबी स्कूल पहुंचे वहां भी छात्राओं व शाला स्टाप सहित ग्रामीणों के बीच अपनी बात रखी। साथ ही स्थानीयजनों से सुरक्षा समिति की वैठक भी सम्पन्न कराई व शाला परिसर के आसपास लगे दो पान के टपरों का भी स्थान परिवर्तन कराया व लगभग 100 मीटर की दूरी में चाय पान की दुकान न रखने की हिदायत दी। इसी बीच आपने अपना मोबाइल नंबर भी सभी को नोट कराया। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल की पुण्यात्मा को शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण श्रद्धांजलि दी गई।