सिवनी

महिलाओं ने क्यों जलाया कांग्रेस नेता का पुतला, पढि़ए पूरी खबर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

2 min read
Dec 30, 2017

सिवनी. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को बारापत्थर बाहुबली चौराहे पर कांग्रेस के नेता गोवंद राजपूत का पुतला दहन किया गया। महिला मोर्चा ने कहा कि विगत दिनों राजपूत ने भाजपा की एक महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
भाजपा महिला मोर्चा ने उक्त टिप्पणी को समूची नारी जाति का अपमान निरूपित करते हुए कहा कि इससे देश की महिलाओं का सम्मान आहत हुआ है। नारी समाज के प्रति ओछी मानसिकता वाले कांग्रेस नेता का भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गोमती ठाकुर के नेतृत्व में बाहुबली चौराहे पर पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा ने पितृपुरुष को किया याद -
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य तिथि के अवसर पर पार्टी के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान का और त्याग का स्मरण करते हुए भजन मंडली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गोमती ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला के साथ-साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कुशाभाऊ ठाकरे के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुऐ भजन मंडली में सामूहिक भजन गायन किया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में नीलम डहेरिया, सरस्वती सनोडिया, संजूलता निर्मलकर, रामप्यारी परते, वंदना बर्बे, उर्मिला भारद्वाज, बंदना बैस, संतोषी सूर्यवंशी, संध्या मनुचंद सोनी, उर्मिला उइके, निशा नाग, साधना तिवारी, झारखडिया, मिथिलेश हेडाऊ, आराधना चौरसिया, रागिनी बेहरे, कविता शर्मा, रानी बघेल, अंजू तेलंग, श्यामा लखेरा, सुजाता चौरसिया, लता लखेरा, शशि राहंगडाले, माया राहंगडाले ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

केवलारी ब्लॉक के अतिथि शिक्षक की बैठक आयोजित

केवलारी. संयुक्त अतिथि शिक्षक मध्यप्रदेश के तत्वधान में 28 व 29 को भोपाल में प्रदेश के साथ जिले से भी बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक एकत्रित हुए। केवलारी ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि केवलारी ब्लॉक से भी स्वप्निल उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों का दल भोपाल पहुंचा। इसके अलावा जो अतिथि शिक्षक भोपाल नहीं जा पाए हैं। उनकी बैठक गायत्री मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने मांगों को लेकर अपनी बात कही।

Published on:
30 Dec 2017 11:35 am
Also Read
View All