महिला पार्षद रेखा महेंद्र सिंह ने कहा- हम खुद शर्मिंदा हैं, यहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष करना ही नहीं करना चाहते। भाजपा पार्षद और अध्यक्ष ने मंच पर ही एक-दूसरे को सुनाई खरी खोटी।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की नगर परिषद बकहो की अध्यक्ष पर विकास कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगा है। गणतंत्र दिवस समारोह के मंच से वार्ड क्रमांक 4 की महिला पार्षद रेखा महेन्द्र सिंह ने मंच से ही परिषद के विकास कार्यों की गड़बड़ियों की पोल खोलनी शुरु कर दी। इसपर अध्यक्ष मौसमी केवट भी भड़क उठीं। दरअसल, दोनों के बीच अध्यक्ष पद के चुनावों के बाद से ही मनमुटाव चल रहा है। इसका साफ प्रमाण गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर देखने को मिला। अब इस तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रेखा महेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि परिषद का गठन हुए करीब डेढ़ वर्स से अदिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके अबतक किसी भी तरह के विकास कार्य शुरु नहीं किये गए हैं। पार्षद रेखा महेन्द्र सिंह ने परिषद की अध्यक्ष मौसमी केवट पर विकास रार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने मंच से कहा कि हमने चुनाव के समय लोगों से वादे किए थे, घर-घर नल से जल पहुंचाने और वार्डों के विकास का वादा किया था, लेकिन आज हम अपने द्वारा किए वादों को लेकर शर्मिंदा हैं। यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष काम ही नहीं करना चाहते।
तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल
पार्षद ने कहा कि, अब वार्ड के लोगों के बीच जाकर हमें शर्मिदा होना पड़ता है। उन्होंने मंच से कहा कि, हमारे वार्ड की जनता ने हमें चुना है, इसपर हमारी जवाबदारी बनती है कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ विकास कार्यों को लेकर आगे बढ़ें, लेकिन ये सब पूरी तरह से ठप पड़ा है। इस दौरान अन्य पार्षदों ने भी बात का समर्थन करते हुए पार्षद की नाराजगी को जायज ठहराया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 4 से निर्चचित पार्षद रेखा महेन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा से पार्षद मौसमी केवट ने भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के खिलाफ दावेदारी ठोक दी थी। बाद में अध्यक्ष पद पर दो मत से विजयी हो गई थी।