शहडोल

टाइगर के मौत मामले में वन विभाग का एक्शन

जानिए किस-किस पर की गई कार्रवाई

2 min read
Dec 20, 2017
Action of forest department in Tigers death case
Action of forest department in Tigers death case

शहडोल- संभाग में पिछले कुछ दिन से कई वन्य प्राणियों के शिकार हुए । जिसको लेकर मामला अभी गर्माया हुआ है। वन विभाग बड़ी तेजी से वन्य प्राणियों के हुए शिकार की गुत्थी को सुलझाने में लगा हुआ है। तो वहीं डिपार्टमेंटल कार्रवाई भी जारी है। टाइगर मौत मामले में वन विभाग ने 2 डिप्टी रेंजर और 2 बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। कचोदर के डिप्टी रेंजर मान सिंह, बीटगार्ड अजय सिंह और धौराई के डिप्टी रेंजर मोइन खान और बीट गार्ड नरेश बैगा को निलंबित कर दिया गया है।

घुनघुटी रेंज हुए हैं शिकार
घुनघुटी रेंज में पिछले कुछ दिन में कई वन्य प्राणियों के शिकार हुए हैं। जिसमें पहले एक बाघ को करंट लगाकर मार दिया गया। और फिर उसके बाद एक बाघिन का भी शिकार हो गया। और फिर उसके एक दिन बाद एक शावक का भी शव मिल गया। जिसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। इतना ही नहीं अभी भी एक शावक का कुछ भी पता नहीं चला है। क्योंकि बाघिन के साथ कैमरे में दो शावक ट्रैप किए गए थे। जिसमें से एक शावक का शिकार हो चुका है। लेकिन दूसरे शावक को अभी भी वन विभाग तलाश ही कर रहा है। इन घटनाओं के बाद से लगातार वन विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि एक घटना हुई होती तो बात अलग थी। यहां तो एक बाद एक कई घटनाएं हो चुकी हैं। जो वन विभाग के कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल खड़े कर रहे हैं।

घुनघुटी बेली में बाघ का शिकार, कैमरे में ट्रैप
बांधवगढ़ से सटे घुनघुटी में बाघों का मूवमेंट नहीं थम रहा है। उधर खेतों में दौड़ रहे करंट से इन बाघों के जीवन पर खतरा बना हुआ है। घुनघुटी बेली गांव के जंगल में बाघ का पिछले काफी दिनों से मूवमेंट था। इसी बीच बाघ ने एक मवेशी का भी शिकार किया है। बेली गांव के जंगल में लगे कैमरे में भी बाघ का मूवमेंट और शिकार करते हुए ट्रैप हुआ है। ट्रैप कैमरा के अनुसार बाघ शिकार के बाद काफी समय तक आसपास की मौजूद रहा है। इसके बाद ग्रामीण और चरवाहों को वन विभाग ने अलर्ट कर दिया है।

Published on:
20 Dec 2017 03:15 pm