
भाजपा की जीत का जश्न
शहडोल- जिले के विचारपुर स्थित 10 एकड़ जमीन से सब्जी उत्पादन के व्यवसाय की शुरुआत करने वाले पुरानी बस्ती निवासी किसान पवन मिश्रा टमाटर की खेती कर आज 3 से 4 करोड़ रुपए सालाना टर्न ओवर कर रहे हैं। उनके द्वारा उमरिया जिले के घुनघुटी में लगभग 125 एकड़ क्षेत्र में मॉं कंकाली कृषि समूह के आठ किसानों ने सब्जी की खेती कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी उत्पादों ने शहडोल संभाग ही नहीं देश के दिल्ली, बैंगलोर, रीवा, सतना, जबलपुर, रायपुर आदि महानगरों के बाजार मेंं अपनी पहचान बनाई है। घुनघुटी एवं शहडोल जिले के विचारपुर क्षेत्र में किसानों ने सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। किसानों द्वारा उत्पादित टमाटर और अन्य सब्जियां ट्रकों में भरकर दिल्ली, बैंगलोर और देश के अन्य बड़े बाजारों में पहुंचाई जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ हो रहा है।
इस सफलता पर शहडोल जिले के प्रगतिशील किसान पवन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरूआत पहले जिले के विचारपुर और सिंदुरी क्षेत्र से की। उन्होने बताया कि उद्यानिकी विभागों के अािधकारियों की सलाह पर उन्होंने आज से 10 वर्ष पूर्व ग्राम सिंदुरी और विचारपुर में 10 एकड़ भूमि पर टमाटर के खेती की शुरूआत की थी। टमाटर की उन्नत खेती के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया साथ ही ड्रिप एरीकेशन के लिए 5 लाख रुपए की राशि बैंक के माध्यम से उन्हें मुहैया कराई। उन्होंने बताया कि टमाटर की अच्छी मांग के कारण उन्हें निरंतर लाभ होता गया। जिसके कारण उन्होंने बाद में टमाटर के साथ मिर्ची, लौकी, खीरा, बरबटी, आलू, लहसुन और प्याज की खेती शुरू की। उन्होंने बताया कि सब्जियों की खेती करने से उन्हें काफी लाभ हुआ जिसके कारण उन्होने अन्य किसानों को भी समूह बनाकर सब्जी की खेती करने की सलाह दी।
समझाइश देने पर उमरिया जिले के लगभग 8 किसानों द्वारा मॉं कंकाली कृषि समूह का निर्माण किया गया तथा उमरिया जिले के घुनघुटी क्षेत्र में लगभग 125 एकड़ भूमि पर सब्जी की उन्नत खेती करने की कार्य योजना बनाई। उसे मूर्त रूप दिया। पवन मिश्रा ने बताया कि लगातार सजगता एवं कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के कारण संभाग के ग्राम पंचायत सिंदुरी, विचारपुर और घुनघुटी में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सब्जी उत्पादन का वार्षिक टर्नओवर लगभग 3 से 4 करोड़ रुपए है। क्षेत्र के लगभग 200 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि संभाग के टमाटर की बहुत ज्यादा मांग है। सब्जी व्यापारियों के ट्रक खेतों में पहुंचकर सब्जियों का उठाव करते हैं। उन्होंने बताया कि संभाग के अन्य किसान भी सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं।
Updated on:
18 Dec 2017 04:13 pm
Published on:
18 Dec 2017 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
