
शहडोल। गुरुवार को शहर के अधिकांश एटीएम में कैश की परेशानियां उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ीं। एसबीआई, पीएनबी और अन्य प्राइवेट बैंकों के एटीएम में सर्वर, कैश न होने के कारण लोग पैसा नहीं निकाल पाए। शहर में एसबीआई के एक दर्जन से ज्यादा एटीएम और पीएनबी, एक्वाटास बैंकों के एटीएम आऊट ऑफ सर्विस बताते रहे। गुरुवार दोपहर १२ बजे जिला अस्पताल स्थित एसबीआई की दोनो एटीएम मशीनों में कैश उपलब्ध नहीं था। उसी स्थान पर एक्सिस बैंक के एटीएम में भी पैसा नहीं निकले तो लोग राजेद्र टॉकीज चौराहा पहुंचा। वहां भी कैश उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा शहर के गांधी चौक स्थित एसबीआई एटीएम शाम तक आऊट ऑफ सर्विस रहा। विगत एक सप्ताह से शहर की विभिन्न बैंकों के एटीएम प्रभावित हैं।
.....................................................................................
सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिवस आज
निरंकारी समाज चलाएगा सफाई अभियान
शहडोल। 23 फरवरी को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर निरंकारी समाज इस दिवस क? गुरु ?? पूजा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाएगा। समाज के लोग आदर भाव से जन्म दिवस मनाते हैं और अपने सतगुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करके आशीषों के पात्र बनते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इसी सनातन परंपरा को संत निरंकारी मिशन आगे बढ़ाते हुुए शहडोल शहर के सिंधी धर्मशाला में निरंकारी सत्संग २३ फरवरी को गुरु पूजा दिवस हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आध्यात्मिक सत्संग के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे दिन २४ फरवरी को संत निरंकारी मंडल द्वारा
जिला अस्पताल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला चिकित्सालय परिसर की सफाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। स्वच्छ शहर, हरा भरा शहर, वृक्ष लगाओ, विश्व बचाओ नारों के साथ अभियान पूरा होगा।
.................................................................................................
रोगी कल्याण समिति की बैठक आज
शहडोल। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉ.एन.के.सोनी ने बताया कि जिला चिकित्सालय शहडोल की रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर नरेश पाल की अध्यक्षता में 23 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है।