शहडोल

भाजपा नेता की पकड़ी कार तो दिखाई मंत्री की धौंस, जानिए फिर उसके बाद क्या हुआ ?

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
May 30, 2018
BJp neta ki padkdi car to dikhai mantri ki dhounse
भाजपा नेता की पकड़ी कार तो दिखाई मंत्री की धौंस, जानिए फिर उसके बाद क्या हुआ ?

भाजपा नेता की पकड़ी कार तो दिखाई मंत्री की धौंस, जानिए फिर उसके बाद क्या हुआ ?

शहडोल- भाजपा नेता की कार जब यातायात पुलिस ने पकड़ ली, तो फिर उसके बाद जो हड़कंप मचा वो देखते ही बन रहा था, भाजपा नेता की गाड़ी को जैसे ही पुलिस ने पकड़ा, तो वो मंत्री की धौैंस दिखाने लगे। और फिर एक के बाद एक फोन शुरू हो गए, लेकिन उस दौरान जो कुछ भी हुआ वो देखते ही बन रहा था। भाजपा नेता अपना पॉवर दिखाने से नहीं चूक रहे थे, और पुलिस अपना काम करने से पीछे नहीं हट रही थी, और फिर आखिर में पुलिस ने भाजपा नेता की कार का चालान काट ही दिया।

ये है पूरी घटना

दरअसल काली फिल्म के साथ भाजयुमो उपाध्यक्ष का बोर्ड लगाए शहर की सड़कों में भाजपा नेता फर्राटा भर रहा था। यातायात पुलिस ने कार पकड़ी तो मंत्री की धौंस दिखाई। भाजपा नेता ने एक के बाद एक नेताओं से फोन कराने लगा लेकिन नवागत सूबेदार के सामने एक न चली।

सूबेदार अभिनव राय ने पहले काली फिल्म मौके पर ही हटाई फिर चालान भी काटा। कार्रवाई के दौरान देखते ही देखते एक के बाद एक फोन घनघनाने लगे थे। सूबेदार अभिनव के अनुसार भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष आमडीह का बोर्ड लगाकर ऋषि गुप्ता शहर में घूम रहे थे। कार में काली फिल्म भी लगी थी। यातायात पुलिस ने काली फिल्म हटाने की बात कही तो भड़क गए और फोन घनघनाने लगे।

लेकिन यातायात पुलिस भी नहीं मानी और कार्रवाई के बाद ही छोड़ा। दो दिन के भीतर यातायात पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा कार्रवाई की है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट में भी चालानी कार्रवाई की गई जिसमें कुछ कर्मचारियों के वाहन भी शामिल हैं। इतना ही नहीं कुछ वाहनों के नंबर न होने और नए वाहन होने पर समझाइश देकर उन्हें छोड़ा भी गया।

Published on:
30 May 2018 06:32 pm