शहडोल

हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई थी बिल्डिंग

हिस्ट्रीशीटर आशू पटेल के अवैध निर्माण पर बुलडोजर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 4:03 PM IST
news
हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई थी बिल्डिंग

शहडोल/ मध्य प्रदेश में इन दिनों एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई जोरों पर चल रही है। प्रदेश के हर जिले के रसूखदारों, बदमाशों और कोल माफियाओं, नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी के तहत रविवार को हिस्ट्रीशीटर आशू पटेल के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

पिछले दिनों नशीली दवाईयों के सप्लायर असद खान के घर पर चला था बुलडोजर

पिछले दिनों शहडोल जिला प्रशासन की ओर से अवैध और नशीली दवाईयों के सप्लायर असद खान के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद, रविवार को हिस्ट्रीशीटर आशू पटेल के घर पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई। इसके तहत हिस्ट्री शीटर के अवैध घर को जिला प्रशासन की ओर से ध्वस्थ किया गया। प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर के शहर के घरौला मोहल्ला स्थित अवैध मकान पर कार्रवाई की गई।

Published on: