शहडोल

इस यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में फेरबदल

जानिए किस-किस सब्जेक्ट के बदल गए हैं डेट

2 min read
Dec 21, 2017
Changes in the semester examinations of this university
Changes in the semester examinations of this university

इस यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में हुआ फेरबदल
शहडोल. पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी में फेर बदल किया गया है। जिसमें आयोजित होने वाली अलग-अलग कक्षाओं के कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। जबकि द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा की समय सारणी में कोई परिवर्तन नही किया गया है। परीक्षा नियंत्रक कार्याजय पं. एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय से जारी जानकारी के अनुसार २७ दिसम्बर से प्रारंभ होने प्रथम पाली की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है परीक्षा समय यथावत ही रहेगा। साथ ही प्रथम पाली की शेष सभी परीक्षाएं अपनी निर्धारित तिथियों में पूर्ववत होंगी।
साथ ही द्वितीय पाली की समय सारणी में कोई भी परिवर्तन नही किया गया है।

क्या हुये बदलाव ?
- कक्षा बीए/बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के एफसीआई सब्जेक्ट की जो परीक्षा 27 दिसंबर को होने वाली थी अब वो 27 जनवरी को होगी
- बीएससी फिफ्थ सेमेस्टर के एफसीआई सब्जेक्ट की जो परीक्षा 28 दिसंबर को होने वाली थी अब वो 29 जनवरी को होगी
- बीए/बीकॉम थर्ड सेमेस्टर के एफसीआई सब्जेक्ट की जो परीक्षा 29 दिसंबर को होने वाली थी अब वो 30 जनवरी को होगी
- बीएससी थर्ड सेमेस्टर के एफसीआई सब्जेक्ट की जो परीक्षा 30 दिसंबर को होने वाली थी अब वो 31 जनवरी को होगी।

------------------------------------------

सफाई संरक्षकों को दिए गए सुरक्षा उपकरण
शहडोल - स्थानीय बस स्टैण्ड फायर स्टेशन कार्यालय में सफाई संरक्षको को सुरक्षा उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला कटारे अध्यक्ष नगरपालिका शहडोल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी, सभापति, श्रीमती कविता पोद्वार, श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती संचिता सरवटे, पार्षद संतोष लोहानी, तथा नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह, सभी जोनो के प्रभारी, एवं नगरपालिका के सभी सफाई संरक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अतिथियो की उपस्थित में सफाई संरक्षको को सुरक्षा उपकरण, मास्क, दस्ताने वितरित किये गये।
इसके साथ ही उन्हे इसका नियमित उपयोग करने हेतु कहा गया। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारी में लगन एवं निष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी को शहडोल बनेगा नम्बर 1 का संकल्प दिलाया गया। ज्ञात हो की नगरपालिका शहडोल द्वारा रात्रि एवं दिन मे दो बार शहर के व्यावसायिक क्षेत्रो में सफाई कराई जा रही है। जिसका नगर के दुकानदारो, व्यापारियो द्वारा समर्थन किया जा रहा है।

Published on:
21 Dec 2017 05:56 pm