शहडोल

क्रिसमस के लिए सज गया बाजार, खरीदी शुरू…

इस समय मनाया जाएगा प्रभु यीशु का जन्मदिन

2 min read
Dec 20, 2017
Christmas decorated market start shopping
Christmas decorated market start shopping

शहडोल. क्रिसमस पर्व नजदीक आते ही बाजार में रौनक आ गई है। दुकानों पर आकर्षक साज-सज्जा के सामान सहित क्रिसमस ट्री, सांताक्लॉज डे्रस, मास्क, स्टार, फेंसी ड्रेस की बिक्री होने लगी है। मसीही समाज के चर्चों में भी विशेष तैयारियां की जा रहीं हैं। गिरजाघरों में अराधना के स्वर गूंज रहे हैं। विशेष कार्यक्रम 24-25 दिसंबर की रात होगा। जहां मसीही समाज के लोग प्रभू यीशू की प्रेयर कर जन्मोत्सव मनाएंगे।

शहर मे मसीही समाज का मुख्य चर्च बुढ़ार रोड स्थित ईएलसी चर्च है। इसके अलावा 3 चर्च और हैं। जहां समाज के लोगों द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। चर्च के बाहर क्रिसमस ट्री, स्टार और रंग-विरंगी लाइटें सजाई जाएंगी। 24 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे से समाज के लोगों द्वारा प्रभु यीशू की प्रेयर शुरू की जाएगी जो रात करीब 1 बजे तक चलेगी। समाज के लोग एक दूसरे को बधाईयां देंगे और क्रिसमस पर्व की खुशियां बांटेंगे।
इसके पहले 22 दिसंबर को शहर के गुड्स सेफर्ड स्कूल में क्रिसमस ट्री प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जहां स्कूली बच्चे कार्यक्रम आयोजित करेंगे। स्कूल का स्टाफ भी बच्चों के साथ त्यौहार मनाएगा। शहर के जनरल स्टोर संचालक विकास गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस को लेकर दुकानों में 50 रुपए से लेकर 500 तक के क्रिसमस ट्री, कार्ड, रेडियम बॉल, रंग-विरंगे सितारे, गिफ्ट आइटम, जिंगलवेल्स, इंटीरियर एवं होम डेकोरेशन, कैंडल, बैनर, सांताक्लॉज, ड्रेस, मास्ट, टेडीवियर, आर्टिफिशियल पौधे, वैलून, परीपंख आदि सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में क्रिसमस की वस्तुएं अलग-अलग रेट पर उपलब्ध हैं। मसीही समाज के लोग अपने-अपने घरों में भी विशेष सजावट करते देखे जा रहे हैं।

------------------------------------

स्वच्छता का संदेश लेकर निकले छात्र
शहडोल. टाइम्स पब्लिक स्कूल के छात्र मंगलवार को स्वच्छता का संदेश लेकर नगर की सड़को से गुजरे। इस दौरान उन्होने न केवल आम जन मानस को स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई भी की। टाइम्स पब्लिक स्कूल के छात्रों की यह रैली नगर के पाण्डवनगर से प्रारंभ होकर गांधी चौक में समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने नगर को स्वच्छ रखने का संदेश आम जन मानस को दिया। हाथ में स्वच्छता का स्लोगन लिखे बैनर लिये छात्र पैदल मुख्य मार्ग से होकर गांधी चौक पहुंचे। इस दौरान बच्चों को जहां भी कूड़ा करकट नजर आया तो वह उसे साफ भी करते हुये निकले।

Published on:
20 Dec 2017 05:46 pm