शहडोल

कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, जानिए अगले एक सप्ताह तक मौसम का हाल

इस ठंड में बच्चों को लेकर बरतें ये सावधानियां

2 min read
Jan 03, 2018
cold people upset know the weather for the next one week
cold people upset know the weather for the next one week

शहडोल- नया साल कड़ाके की ठंड लेकर आया है। विगत दो दिनों से शहर का न्यूनतम पारा 5 डिसे तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में पारा 2 डिसे और गिर जाएगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह तापमान 2 से 3 डिसे तक रहने का अनुमान है। ग्रामीण अंचलों में भी ज्यादा असर देखने मिल सकता है। कपकपाने वाली ठंड और सुबह-शाम चलने वाली शीत लहर ने लोगों को हलाकान कर दिया है।
मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों के सहारे हैं और शाम होते हुए घरों में कैद हो जाते हैं। एक सप्ताह में न्यूनतम पारा 10-11 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सीधा 5 डिसे पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान भी 28 से गिरकर 23 पर आ गया है। ऐसे मौसम में किसानों की रवि फसलों में तुषार लगने की आशंका भी जताई जा रही है।
मंगलवार को शहर का न्यूनतम पारा 5 डिसे और अधिकतम तापमान 23 डिसे दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान है। जहां न्यूनतम तापामान 2 से 3 डिसे तक गिर सकता है। एक सप्ताह से लगातार पारा गिर रहा है, सुबह-शाम शीतलहर जोर पकड़ रही है।

एक सप्ताह तापमान ऐसा रहने का अनुमान

- 03 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिसे न्यूनतम 2 डिसे
- 04 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिसे न्यूनतम 2 डिसे
- 05 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिसे न्यूनतम 3 डिसे
- 06 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिसे न्यूनतम 5 डिसे
- 07 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिसे न्यूनतम 3 डिसे
- 08 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिसे न्यूनतम 2 डिसे

बच्चों को लेकर बरतें सावधानियां
- ठंडा पानी न पिलाएं
- खटाई से परहेज करें
- ठंडे पानी से न नहलाएं
- गर्म पानी के गीले कपड़े से साफ कर सकते हंै
- ठंडे फर्स पर बच्चों को न बैठाएं
- खुली हवा के संपर्क में बच्चों को न लाएं
- घर की खिड़कियां, दरवाजे बंद रखें
- बच्चों के नाक-कान ढके रखें

सावधानी बरतने की जरूरत
सिविल सर्जन डॉक्टर एनके सोनी के मुताबिक ऐसे सीजन में लोगों को बेहद सावधानियां बरतने की जरुरत है। सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं से बचना चाहिए। बाइक चलाते समय नाक, कान और आंखे ढकी रखना चाहिए। हेलमेट लगाकर चलें। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Published on:
03 Jan 2018 12:44 pm