शहडोल

रेत लोड ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो से खुली प्रशासनिक निगरानी की पोल

जैतपुर,सोहागपुर व बुढ़ार थाना क्षेत्र की नदियों से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहनशहडोल. जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मुद्दा केवल रेत माफियाओं की दबंगई नहीं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जैतपुर थाना क्षेत्र […]

2 min read
Feb 24, 2026

जैतपुर,सोहागपुर व बुढ़ार थाना क्षेत्र की नदियों से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन
शहडोल. जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मुद्दा केवल रेत माफियाओं की दबंगई नहीं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जैतपुर थाना क्षेत्र की कुनुक नदी से रेत भरे ट्रैक्टर के साथ खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि रेत से लोड ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठाकर स्टंट किया जा रहा है। ट्रैक्टर में चालक के अलावा अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं।
यह न केवल यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि नदी क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और खनिज नियमों का भी खुला उल्लंघन प्रतीत होता है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि चालक की तस्दीक करा ली गई है, युवक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का यह भी कहना है कि जिस युवक का स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है उसके खिलाफ पूर्व में इस तरह की स्टंटबाजी पर कार्रवाई की गई है, साथ ही रेत परिवहन का मामला भी दर्ज है।

सरफा नदी से हो रहा रेत का उत्खनन

इसी प्रकार सोहागपुर व बुढ़ार थाना क्षेत्र के सरफा नदी से रेत का अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। यहां से दिन दहाड़े हाइवे पुल के नीचे से ट्रैक्टर के माध्यम से रेत लोड करते देखा जा रहा है। कुछ राहगीरों ने रेत उत्खन्न का वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल किया है। जानकारी के अनुसार यह क्षेत्र दो थानों की सीमा क्षेत्र में होने के कारण यहां की निगरानी नहीं होती, पुलिस की गठजोड़ से रेत करोबारी बेखौफ होकर रेत का उत्खनन व परिवहन करते हैं। इसक जानकारी संबंधित विभाग सहित पुलिस को भी रहती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है।

Published on:
24 Feb 2026 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर